धमनियों में खून का बहाव तेज करती हैं ये फिल्में, एयर स्ट्राइक और आर्मी ऑपरेशन के शौकीन दर्शक तुरंत देखें

Iran Israel War: 13 जून 2025 की अल सुबह इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया है। इजराइल ने ये हमला ईरान की राजधानी तेहरान में बम बारी शुरू कर दी। दोनों देशों के बीच युद्ध की आशंका बढ़ रही थी। ईरान का अंदेशा भी था कि इजराइल जल्द हमला कर सकता है। इसी बीच इजराइल ने बमबारी शुरू कर दी। इस हमले की जानकारी इजराइल की रक्षा मंत्री ने दी है।

ईरान पर इजराइल ने एयर स्ट्राइक की है। ऐसा पहले भी हो चुका है। भारत भी कई बार पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर चुका है। एयर स्ट्राइक पर बेस्ड कुछ फिल्में भी बनी हैं। जिन्हें देखने के बाद आपकी धमनियों में रक्त का बहाव तेज हो जाएगा। हम इस रिपोर्ट में दुनियाभर की धांसू फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Iran Israel War Movies Watch

स्काई फाइटर्स (Sky Fighters)
ये एक फ्रेंच एक्शन फिल्म है। जिसे "लेस शेवेलियर्स डू सिएल" (Les Chevaliers du Ciel) के नाम से भी जाना जाता है। यह फिल्म लड़ाकू विमानों और एक विशिष्ट हवाई युद्ध पर बेस्ड है। इस फिल्म को फ्रांस की वायुसेना की मदद से बनाया गया था। इसीलिए इसमें रियल फ्लाइंग सीन दिखाए गये हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए मिराज के फ्यूल टैंक पर कैमरा लगाया गया था। ये फिल्म 15 अक्टूबर 2005 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को Apple TV+ पर देख सकते हैं।

फाइटर (Fighter)
ये भारतीय फिल्म है, जो एयर स्ट्राइक पर बेस्ड है। 26 फरवरी 2019 को, भारतीय वायु सेना के 12 मिराज 2000 जेट्स ने नियंत्रण रेखा पार की और बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद संचालित आतंकवादी शिविर पर हमला किया था। रिपोर्ट्स हैं कि इस ऑपरेशन के दौरान लगभग 200 - 300 आतंकवादी मारे गए। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म इसी घटना पर बेस्ड थी।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri The Surgical Strike)
विकी कौशल और यामी गौतम की फिल्म पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ड थी। इसमें आर्मी के जवानों ने आतंकियों को चुन-चुनकर मारा था। जिसमें एयर फोर्स ने भी उनका सहयोग किया था। फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को आप Zee5 पर देख सकते हैं।

पर्ल हारबर (Pearl Harbor)
बचपन के दोस्त रैफ और डैनी सेना में पायलट बन जाते हैं और नौसैना की एक नर्स एवलिन से मिलते हैं हालांकि, जल्द ही वे तीनों द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पर्ल हार्बर पर हमले के बीच में खुद को फंसा पाते हैं। फिल्म को माइकल बे ने डायरेक्ट की थी। इसमें बेन एफलेक और केट बैकइनसेल जैसे एक्टर्स थे। फिल्म को साउंड एडिटिंग के लिए अकेडमी अवॉर्ड यानी ऑस्कर भी मिल चुका है।

फ़ौदा (Fauda)
इजराइल की ये सीरीज बहुत फेमस है। ये सीरीज ह मिस्टारविम यूनिट के एक कमांडर डोरोन और उनकी टीम की कहानी दिखाती है। क्योंकि वे "द पैंथर" के नाम से पहचाने जाने वाले हमास के कट्टर आतंकवादी का पीछा करते हैं। पहला सीज़न 2014 के इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष के दौरान काफ़र कासिम में फिल्माया गया था। अबतक इसके 4 सीजन आ चुके हैं। हिंदी में इसे सुधीर मिश्रा ने 'तनाव' नाम से बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+