इरा खान ने इंटरनेट पर शेयर किया अपनी शादी का इंविटेशन कार्ड, लोगों को बताया मेहंदी-पजामा पार्टी का शेड्यूल
Ira Khan Wedding: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान ने गत 3 जनवरा 2024 को अपने मंगेतर नुपुर शिखरे के साथ सिंपल कोर्ट मैरिज की थी। अब एक्टर की लाडली आगामी 8 जनवरी 2024 को ग्रैंड सोशल मैरिज करने वाली हैं। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए कपल के साथ साथ सभी परिवार वाले और करीबी लोग उदयपुर के ताज लेक पैलेस में पहुंच चुके हैं।
उदयपुर में इरा खान और नुपुर शिखरे की शादी
इरा खान और नुपुर शिखरे राजस्थान के उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं और फिलहाल उनकी शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो चुके हैं। इस दौरान दुल्हन इरा खान सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही हैं और वह लगातार अपने वेडिंग अपडेट्स लोगों के साथ शेयर कर रही हैं।

इरा खान ने इंटरनेट पर बताया अपनी शादी का शेड्यूल
हाल ही में इरा खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर अपनी सोशल वेडिंग सेरेमनी का पूरा शेड्यूल लोगों को बताया है। इस वीडियो में उनके साथ उनके लीगल पति नुपुर शिखरे भी दिखाई दे रहे हैं। इरा खान ने इंस्टा स्टोरी पर एक छोटा-सा वेडिंग कार्ड शेयर किया है जिसके सामने 'आई' और 'आर' लिखा है।
इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया इंविटेशन कार्ड
वहीं इस इंविटेशन कार्ड के अंदर मेहंदी, संगीत और पजामा पार्टी की टाइमिंग और वेन्यू भी लिखा हुआ है। इसके अलावा कार्ड पर ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की टाइमिंग भी लिखी है। आपको बता दें कि इरा खान और नुपुर शिखरे लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद कपल ने सगाई भी कर ली थी। वहीं गत 3 जनवरी 2024 को इरा-नुपुर ने मुंबई में एक बेहद प्राइवेट सेरेमनी में कोर्ट मैरिज की थी।
इरा खान और नुपुर शिखरे की कोर्ट मैरिज
इरा खान और नुपुर शिखरे की इस सिंपल कोर्ट मैरिज ने सबका ध्यान खींचा था। ये शादी काफी चर्चा में रही। नुपुर और इरा के यूनिक आउटफिट ने भी सबको आकर्षित किया था। फिलहाल ये कपल इस समय उदयपुर के ताज लेक पैलेज में मराठी रीति-रिवाजों के साथ शादी करने की पूरी तैयारी में जुटा है।












Click it and Unblock the Notifications