ये है International Emmy Awards 2023 की नॉमिनेशन लिस्ट, शेफाली शाह से लेकर जिम सर्भ ने भी बनाई जगह

International Emmy Awards 2023: हर साल की तरह इस बार भी इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2023 के लिए नॉमिनेट हुई फिल्मों, वेब सीरीज और कलाकारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस बार 14 कैटेगरी में 20 देशों के 56 लोगों को नॉमिनेट किया गया है। इस लिस्ट में भारत के तीन कलाकार शामिल हैं जिनमें शेफाली शाह, जिम सर्भ और वीर दास का नाम है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस शेफाली शाह को नेटफ्लिक्स की फेमस वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम 2', जिम सर्भ को सोनी लिव की वेब सीरीज 'रॉकेट ब्वॉयज' और वीर दास को 'वीर दास: लैंडिंग' के लिए नॉमिनेशन मिला है।

शेफाली शाह को मिला नॉमिनेशन
खबर है कि भारतीय एक्ट्रेस शेफाली शाह ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम सीजन 2' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में नॉमिनेशन हासिल किया है। इस नॉमिनेशन लिस्ट में शेफाली शाह के साथ डेनमार्क की कोनी नीलसन, यूके की बिली पाइपर और मैक्सिको की कार्ला सूजा का नाम भी है।

emmy awards

बेस्ट एक्टर कैटेगरी में भारत के जिम सर्भ का नाम
वहीं भारतीय एक्टर जिम सर्भ ने सोनीलिव वेब सीरीज 'रॉकेट ब्वॉयज' में अपने रोल के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेशन हासिल किया है। उनके साथ इस नॉमिनेशन में अर्जेंटीना के गुस्तावो बासानी, यूके के मार्टिन फ्रीमैन और स्वीडन के जोनास कार्लसन का नाम भी शामिल है।

भारतीय कॉमेडियन वीर दास ने भी बनाई जगह
इसके अलावा फेमस भारतीय कॉमेडियन और एक्टर वीर दास को नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल 'वीर दास: लैंडिंग' के लिए नॉमिनेशन लिस्ट में जगह मिली है। उन्होंने ये नॉमिनेशन फ्रांस के ले फ्लैम्बो, अर्जेंटीना के एल एनकारगाडो और यूके के फेमस कॉमेडी शो 'डेरी गर्ल्स सीजन 3' के साथ शेयर किया है।

20 नवंबर 2023 को आयोजित होगा ये इवेंट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन नॉमिनेशन के अलावा भारतीय प्रोड्यूसर एकता कपूर को 51वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। ये ग्रैंड इवेंट आगामी 20 नवंबर 2023 को न्यूयॉर्क में आयोजित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+