समंदर के अंदर इसे देख विक्की कौशल के छुटे पसीने, कहा- जिंदगी में नहीं सोचा था ऐसा....

Bear Grylls And Vicky Kaushal: विक्की कौशल जल्द ही बेयर ग्रिल्स के फेमस एडवेंचर शो में दिखाई देने वाले हैं। इस शो में विक्की कौशल समंदर के बीच में शार्क के साथ दिखाई देंगे।

Bear Grylls And Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म की चर्चा हर जगह हो रही है। सोशल मीडिया पर भी विक्की कौशल की फिल्म गोविंदा मेरा नाम ट्रेंड कर रही है। हालांकि विक्की कौशल को आपने फिल्मों में एक्टिंग करते तो खूब देखा होगा, लेकिन जल्द ही वह एक अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। विक्की कौशल ने खुद कहा है कि वह कुछ ऐसा करने जा रहे हैं, जिसके बारे में उन्होंने जिंदगी में कभी सोचा ही नहीं था। दरअसल विक्की कौशल जल्द ही बेयर ग्रिल्स के फेमस एडवेंचर शो में दिखाई देने वाले हैं।

बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आएंगे विक्की कौशल

बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आएंगे विक्की कौशल

बेयर ग्रिल्स के फेमस एडवेंचर शो का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि किस तरह से बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल समंदर में शार्क और व्हेल के बीच गोते लगा रहे हैं। वह वीडियो में साफ तौर पर डरे हुए नजर आ रहे हैं।

एडवेंचर शो का प्रोमो हुआ रिलीज

डिस्कवरी चैनल इंडिया के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'इंटू द वाइल्ड वित बेयर ग्रिल्स एंड विक्की कौशल' का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इस प्रोमो के शुरुआत में आपको समंदर दिखाई देगा। उसके बाद विक्की कौशल हेलिकॉप्टर पर नजर आते हैं। वह डर के मारे कहते हैं- जिंदगी में कभी नहीं सोwith चा था कि ये करूंगा।

समंदर में शार्क के साथ नजर आए विक्की कौशल

समंदर में शार्क के साथ नजर आए विक्की कौशल

इसके बाद वीडियो में खतरनाक शार्क दिखाई देती है। फिर विक्की कौशल समंदर में नजर आने लगते हैं। उनके साथ बेयर ग्रिल्स भी दिखाई देते हैं। दोनों समंदर की गहराई में डूबे जहाज का कोना-कोना देखते हैं। समंदर की खूबसूरती का एक्सपीरियंस करते हैं। हालांकि, इस दौरान उनके आसपास खतरा भी मंडरा रहा होता है। विक्की कौशल को शार्क दिखाई देते हैं।

फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में नजर आएंगे विक्की कौशल

आपको बता दें कि विक्की कौशल को आखिरी बार साल 2021 में फिल्म 'सरदार उधम' में देखा गया था। हालांकि लोगों ने उनके इस फिल्म की खूब तारीफ की थी। अब विक्की कौशल जल्द ही 'गोविंदा नाम मेरा' फिल्म में दिखाई देंगे। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। इस फिल्म का ट्रेलर कल यानी 20 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म आगामी 16 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म दिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

'सैम बहादुर' बायोपिक में निभाएंगे रोल

'सैम बहादुर' बायोपिक में निभाएंगे रोल

इसके अलावा विक्की कौशल के पास लक्ष्मण उतेकर की एक फिल्म है, जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है। ये फिल्म साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विक्की कौशल को आनंद तिवारी की एक फिल्म में भी देखा जाएगा। इसका भी नाम अभी तय होना बाकी है। विक्की कौशल जल्द ही एक बायोपिक में भी नजर आएंगे, जिसका नाम 'सैम बहादुर' है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+