India's Got Talent 9: दिव्यांश-मनुराज की जोड़ी ने जीता खिताब, जानिए कितना कैश और गिफ्ट मिला
मुंबई, 18 अप्रैल। इंडियाज गॉट टैलेंट के 9वें सीजन के फिनाले में दिव्यांश कचोलिया और मनुराज सिंह राजपूत ने जीत दर्ज की है। दिव्यांश कचोलिया बीटबॉक्सर हैं जबकि मनुराज सिंह राजपूत बासुरी बजाते हैं। दोनों ने जबरदस्त जुगलबंदी से शो पर खूब तारीफ बटोरी। अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत दिव्यांश और मनुराज की जोड़ी ने इंडियाज गॉट टैलैंट के इस सीजन को अपने नाम किया और ट्रॉफी अपने साथ ले गए। ट्रॉफी के साथ दोनों को 20 रुपए कैश और एक कार भी गिफ्ट में मिली।
Recommended Video

रनर अप को मिले 5 लाख
वहीं शो में इशिता विश्वकर्मा पहली रनर अप रहीं, जबकि बॉम्ब फायर क्रू दूसरा रनरअप रहा, इन लोगों को भी इनाम में 5-5 लाख रुपए कैश दिए गए। टॉप 7 प्रतिभागियों की बात करें तो इसमे दिव्यांश और मनुराज, इशिता विश्वकर्मा, बॉम्ब फायर क्रू, रिषभ चतुर्वेदी, डिमोलिशन क्रू, वॉरियर स्क्वॉड और बीएस रेड्डी थे। इस सीजन में जज के तौर पर शो में किरन खेर, शिल्पा शेट्टी, बादशाह, मनोज मुंतशिर शामिल थे। जबकि अर्जुन बिजलानी शो के होस्ट थे।

दिव्यांश ने बताया क्रांति
शो जीतने के बाद दिव्यांश ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं, भारतीय रिएलिटी शो के इतिहास में कंरांति है जहां दो म्युजीशियन ने एक साथ मिलकर प्रस्तुति दी और उन्हें इस शो में विजेता घोषित किया गया। मुझे ऐसा लग रहा है कि जैसे सभी संगीत के वाद्य यंत्र फिर चाहे वह बीटबॉक्सर हो, सितार वादक हो या बांसुरी वादक उन लोगों को इस शो से अपने सपने पूरे करने की आजादी मिलेगी, उनके भीतर आत्मविश्वास बढ़ेगा कि उनके भी सपने सच हो सकते हैं।

मनुराज सातवे आंसमान पर
वहीं मनुराज ने कहा कि मैं सोच भी नहीं सकता था कि जीवन में कभी इतनी खुशी मिलेगी। मैं ना सिर्फ सातवे आसमान पर हूं बल्कि मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं ऐसी जगह पर पहुंच गया हूं जिसे निर्वाण कहते हैं। दिव्यांश के साथ मिलकर प्रस्तुति देना बिल्कुल अलग था, हम इसी शो पर मिले और हमने साथ मिलकर जबरदस्त प्रस्तुति दी। हमारी जीत देश में सभी वाद्य यंत्र बजाने वालों की जीत है।

हीरोपंती-2 की टीम भी पहुंची शो पर
शो पर फिल्म हीरोपंती का प्रमोशन करने के लिए एक्टर टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया, नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी बतौर गेस्ट पहुंचे थे। शिल्पा शेट्टी के बेटे विआन राज कुंद्रा भी इस दौरान अपने सुपर हीरो टाइगर से मिले। इसके साथ ही शो पर हिमेश रेशमिया, आदित्य नारायण, अरुणिता कांजीलाल, पवनदीप राजन, मोहम्मद दानिश, सलमान अली, सयाली कांबली भी शो का हिस्सा रहे।












Click it and Unblock the Notifications