Indian Police Force Trailer: 'इंडियन पुलिस फोर्स' का ट्रेलर रिलीज, जानें कब और कहां देख सकेंगे ये वेब सीरीज
Indian Police Force Trailer Out: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की अपकमिंग वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' पछिले काफी समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस वेब सीरीज के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जो कि लोगों का उत्साह और अधिक बढ़ा रहा है।
'इंडियन पुलिस फोर्स' का ट्रेलर रिलीज
वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का ट्रेलर इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है और खूब बवाल मचा रहा है। इस सीरीज में बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रही हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी दमदार किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तूफान आने वाला है
रोहित शेट्टी की धुआंधार वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तूफान लाने वाली है। सीरीज का ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि इसमें नजर आने वाले सभी स्टार्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
दिल्ली पुलिस की खतरनाक जंग
ये सीरीज मसाला, एक्शन और ड्रामे से फुलऑन है। 3 मिनट 2 सेकंड के इस ट्रेलर में वो सबकुछ नजर आ रहा है जो दर्शकों को अपनी सीट से बांधने का दम रखती है। इस ट्रेलर की शुरुआत होती है दिल्ली के संसद भवन से जिसमें बम धमाके वाला सीन दिखाया जाता है। साथ ही आग का गोला भी नजर आ रहा है। इसके बाद ही दिल्ली पुलिस की जंग शुरू होती है।
'दिल्ली पुलिस खेल खत्म करती है'
ट्रेलर में दिख्या जाता है कि देश की राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक सुरक्षा वाली जगह संसद भवन के पास हमला होता हैहै। इसके बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच जाता है। इस ट्रेलर के शुरुआत में कहा जा रहा है- आज जो हुआ ये हमला किसी मार्केट पर नहीं हमारी हिम्मत, हमारे जज्बे पर हुआ है। सांप हमारे से खेलना चाहता है पर हम खेलते नहीं, दिल्ली पुलिस खेल खत्म करती है।
दिल्ली पुलिस को धाकड़ टीम
आखिरकार दिल्ली पुलिस से लेकर इंटेलिजेंस पर भी उंगलियां उठती हैं और फिर शुरू होती है अपराधियों को जड़ से दबोचने की जंग। ट्रेलर में शिल्पा शेट्टी, एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की सीनियर ऑफिसर के रोल में हैं और काफी दमदार नजर आ रही हैं। दिल्ली पुलिस की धाकड़ टीम बम धमाका करने वालों को ढूंढ निकालने में जी-जान लगा देती है।
19 जनवरी को रिलीज होगी ये वेब सीरीज
पुलिस के किरदारों को स्क्रीन पर बेहतर तरीके से उतारने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी इस बार 'इंडियन पुलिस फोर्स' की कहानी लेकर आए हैं। ये कहानी उन दिल्ली पुलिस के जांबाज सिपाहियों की है जो आपराधियों और आतंकियों के जड़ों तक पहुंचने के लिए अपनी जान का बाजी लगा देते हैं। आपको बता दें कि ये वेब सीरीज आगामी 19 जनवरी 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।












Click it and Unblock the Notifications