Indian Idol 13 Promo: प्रोमो में ऐसा क्या था जो देख फैंस को आया गुस्सा? बोले-‘सब स्किप्टेड’

कुछ ही देर पहले मेकर्स ने रिएलिटी शो इंडियन आइडल 13 का प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो रिलीज होने के कुछ देर बाद ही फैंस ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।

मुंबई, 3 जुलाई: देश का सबसे चर्चित म्यूजिक शो इंडियन आइडल का फैंस हमेशा बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर साल मेकर्स इस शो का नया सीजन लाते हैं जिसे फैंस का जबरदस्त प्यार मिलता है। अब ये शो एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ टीवी पर वापस आने वाला है। इंडियन आइडल 13 में एक बार फिर कंटेस्टेंट अपनी सुरीली आवाज में फैंस का मनोरंजन करने आ रहे हैं।

indian idol

रिलीज हुआ इंडियन आइडल प्रोमो
'इंडियन आइडल 13' अपने नए सीजन के साथ फैंस का मनोरंजन के लिए छोटे पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है। खबर है कि इस बार इस शो में जज के तौर पर नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और सलमान अली नजर आने वाले हैं। तो वहीं आदित्य नारायण इस शो को होस्ट करेंगे। जिस चैनल पर ये शो प्रसारित होने वाला है उसके आधिकारिक इंस्टाग्राम पर प्रोमो साझा किया गया है। खबर है कि जल्द ही 'इंडियन आइडल 13' के ऑडिशन का आगाज किया जाएगा। जिसके लिए मेकर्स ने पूरी तैयारी कर ली है।

फैंस ने किया बुरी तरह ट्रोल
बता दें कि, सोशल मीडिया पर प्रोमो रिलीज होने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। फैंस लगातार कमेंट कर शो की वापसी को लेकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। तो वहीं कुछ फैंस ने इस प्रोमो को लेकर मेकर्स को जबरदस्त ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'नौटंकी की दुकान की वापसी', तो वहीं अन्य यूजर ने इसे स्किप्टेड शो कहा। एक यूजर ने तो नेहा कक्कड़ को शो से हटाने तक की डिमांड की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+