Indian Idol 12 के विनर पवनदीप राजन की हालत गंभीर, परिवार परेशान, दोस्त ने बताया सिंगर का हाल
Pawandeep Rajan: पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि सिंगर पवनदीप राजन का भयानक कार एक्सीडेंट हो गया है जिसके बाद से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन का एक्सीडेंट
पवनदीप राजन के एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद से उनके फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर पवनदीप राजन आज यानी 5 मई 2025 (सोमवार) की सुबह 3:40 बजे एक बड़ी कार दुर्घटना के शिकार हो गए हैं।

कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हुए पवनदीप राजन
-इस एक्सीडेंट में पवनदीप राजन बुरी तरह से घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के अमरोहा में नेशनल हाईवे 9 पर पवनदीप राजन की कार का एक्सीडेंट हो गया था। वह अपने दोस्त अजय मेहरा और ड्राइवर राहुल सिंह के साथ ट्रैवल कर रहे थे।
-बताया जा रहा है कि तीनों लोगों को जबरदस्त चोटें आई हैं। एक्सीडेंट के तुरंत बाद तीनों लोगों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
-अस्पताल ने एक बयान में खुलासा किया है कि सिंगर पवनदीप राजन को मल्टीपल फ्रैक्चर हुए हैं। उनकी हालत गंभीर है। हालांकि जब वह अस्पताल लाए गए थे तो होश में थे। फिलहाल उनकी कई सर्जरी की जाएंगी। उन्हें अस्पताल में ऑर्थोपेडिक केयर में रखा गया है।
नोएडा फोर्टिस अस्पताल ने जारी किया ऐसा बयान
वहीं नोएडा फोर्टिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है- पवनदीप राजन को एक सड़क दुर्घटना के बाद ऑर्थोपेडिक्स टीम की देखरेख में फोर्टिस अस्पताल, नोएडा में भर्ती कराया गया है। उनको मल्टीपल फ्रैक्चर हुए हैं। वह फिलहाल स्थिर और होश में हैं। ट्रीटमेंट के चलते उन्हें कई सर्जरी से गुजरना होगा। हमारी क्लीनिकल टीम उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और सभी जरूरी चीजें उन्हें उपलब्ध कराई जा रही हैं।
पवनदीप राजन की दोस्त ने बताई सिंगर की हालत
इसी बीच इंडियन आइडल 12 की सेकंड रनर-अप सायली कांबले ने परवनदीप राजन के परिवार से बातचीत कर लोगों को इस मामले की पूरी जानकारी दी है। सायली कांबले, जो पवनदीप राजन की करीबी दोस्त हैं ने जूम से बात करते हुए कहा है कि उन्होंने सिंगर के परिवार से बात की है।
'पवनदीप की हालत फिलहाल गंभीर है'
-सायली का कहना है कि परिवार ने उन्हें बताया है कि पवनदीप की हालत फिलहाल गंभीर है। हालांकि उनका इलाज चल रहा है। सायली ने ये भी कहा कि उनका परिवार इस समय काफी परेशान है, ऐसे में उन लोगों ने सिंगर की ज्यादा जानकारी मीडिया को देने से साफ मना किया है।
-सायली ने साफ कहा कि उन्हें फिलहाल अपने दोस्त पवनदीप राजन के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर करने की इजाजत नहीं है। हालांकि वह पवनदीप के जल्दी ठीक होने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रही हैं। सायली ने बस इतना बताया कि उनके दोस्त की हालत गंभीर है और सिंगर का परिवार इस समय किसी भी अफवाह से बचना चाहता है।
पवनदीप राजन के वीडियो ने मचाया हंगामा
-सोशल मीडिया पर गत 5 मई 2025 से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पवनदीप राजन अस्पताल में दर्द से कराहते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर्स उनका ट्रीटमेंट कर रहे हैं और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
-सिंगर के फैंस इस वीडियो को देखकर काफी परेशान हो गए हैं। सिंगर के फैंस लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। इसके अलावा एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर #PrayForPawandeep ट्रेंड कर रहा है।
सिंगर के लिए फैंस मांग रहे हैं दुआ
-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है- प्रसिद्ध गायक पवनदीप राजन के सड़क दुर्घटना में घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इसके अलावा पवनदीप राजन के फैंस भी उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं।
-जानकारी के अनुसार साल 2015 में पवनदीप राजन ने रिएलिटी शो द वॉयस इंडिया में हिस्सा लिया था और जीत हासिल की थी। इसके बाद पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल के 12वें सीजन में विनर का खिताब अपने नाम किया था। पवनदीप ने इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी के साथ एक कार और 25 लाख रुपये की प्राइज मनी भी जीती थी।












Click it and Unblock the Notifications