इंडियन आइडल फेम मोहम्मद दानिश के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, सोनी सब के इन फेमस सीरियल में मिला काम
मुंबई,

महासंग्राम एपिसोड के लिए दी आवाज
शो में अपने काम के बारे में बताते हुए दानिश ने कहा, जब मुझे महासंगम के लिए गाने के लिए कहा गया तो मैं चौंक गया था। महासंगम के लिए रिकॉर्ड किया गया गाना बहुत खूब सूरत है। जब मैंने इसे सुना तो यह मेरे लिए दुनिया से सबसे शानदार अनुभव था। यह गाना निश्चित ही श्रोताओं के रोंगटे खड़े कर देगा। इस धुन के इर्द-गिर्द चर्चा देखकर मुझे एक गायक के रूप में गर्व महसूस होता है।

गणपति बप्पा के लिए गाया गाना
महासंगम एपिसोड में दोनों शो के प्रमुख पात्र भगवान गणेश के आशीर्वाद से संकट के समय में एक-दूसरे की मदद करने के लिए एक साथ आएंगे। इन एपिसोड में गणेशोत्सव की भव्यता दिखाया जाएगा। एपिसोड ड्रामा और रोमांचकारी ट्विस्ट का एक रोलर-कोस्टर साबित होने वाले हैं। दर्शकों को दोनों सीरियल के प्लॉट में दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेगा।

इंडियन आइडल से पहले इन शो में आ चुके हैं दानिश
यूपी के मुज़फ्फरनगर के रहने वाले मोहम्मद दानिश एक म्यूजिकल फैमिली से संबंध रखते हैं। इंडियन आइडल में आने से पहले दानिश ने 2016 में पीटीसी पंजाब चैनल पर सिंगिंग रियलिटी शो पीटीसी पंजाब सीजन 6 में अपना टीवी डेब्यू किया था। जिसमें वे फाइनलिस्ट बने थे। इसके बाद उन्होंने 2017 में भारतीय टेलीविज़न सिंगिंग रियलिटी शो द वॉइस ऑफ़ इंडिया के सीजन 2 में भाग लिया। इसमें दानिश को सीज़न का सबसे स्टाइलिश सिंगर का खिताब मिला था। इसके बाद उनकी एंट्री इंडियन आइडल में हुई।

दानिश ने गाने ने मचाई धूम
जुलाई में मोहम्मद दानिश ने अपना एक गाना लॉन्च किया था। 25 जुलाई को दानिश ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया। हबीबी हिंदी अल्फाज के साथ अरबी अंदाज वाला एक बहुत ही बेहतरीन गाना है जिसके लिरिक्स से लेकर स्टोरीलाइन और सिनेमेटोग्राफी तक सबकुछ कमाल का है। दानिश और सयाली इंडियन आइडल सीजन 12 के टॉप 6 फाइनलिस्ट के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। और हबीबी के साथ दोनों के फैंस उनके इस नए अंदाज की गायकी से बहुत ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications