India's Best Dancer 2: कौन हैं सौम्या कांबले जिन्होंने अपने से डांस बनाया दीवाना, पिता ने कही खास बात
नई दिल्ली, 10 जनवरी। टीवी पर लोकप्रिय डांस रिएलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन-2 के इस सीजन में सौम्या कांबले ने फिनाले में जीत दर्ज करके इस सीजन की विजेता बन गई हैं। इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन-2 की ट्रॉफी अपने नाम करने वाली सौम्या कांबले इस समय काफी चर्चा में हैं और गूगल पर उन्हें काफी सर्च किया जा रहा है। इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन-2 की ट्रॉफी जीतने के साथ ही सौम्या को 15 लाख रुपए कैश और एक शानदार कार भी मिली है। सौम्या की कोरियोग्राफर वर्तिका को भी शो पर काफी सराहा गया और उन्हें भी सम्मानित किया गया है। सौम्या के बाद शो में गौरव उपविजेता रहे।
Recommended Video

फिनाले में परफॉर्म नहीं कर पाईं सौम्या
अहम बात यह है कि इंडियाज बेस्ट डांसर के इस सीजन के फिनाले में ना तो सौम्या और ना ही गौरव शामिल हुए थे। दोनों की तबीयत खराब थी जिसकी वजह से उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए ही शो का हिस्सा बनने का फैसला लिया। यही नहीं सौम्या की कोरियोग्राफर वर्तिका की भी तबीयत ठीक नहीं थी और उन्होंने फिनाले में परफॉर्म नहीं किया। वर्तिक को शो पर 5 लाख रुपए का कैश दिया गया। इस पूरे सीजन में सौम्या अपने जबरदस्त डांस की वजह से चर्चा में रहीं और जमकर तारीफ बटोरी। उन्हें लोगों ने छोटी हेलेन तक भी कहा और जजेस को उनका डांस काफी पसंद आया।

हिप-हॉप, कंटेम्प्रेरी, क्लासिकल में पारंगत
सौम्या कांबले की बात करें तो उनका जन्म महाराष्ट्र के पुणे में 2 मई 2005 में हुआ था। 5 फुट पांच इंच लंबी, 55 किलोग्राम की सौम्या की बेहतरीन डांसिंग की वजह उनका बेहतर बॉडी स्ट्रक्चर भी है। सौम्या ने इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन-2 के लिए अपना ऑडिशन 2021 में दिया था। ऑडिशन में उन्होंने पद्मावत फिल्म के गाने एक दिल पर डांस किया था। सौम्या ने क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग ली है, इसके साथ ही वह हिप-हॉप और कंटेम्प्रेरी डांस भी करती हैं।

बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हैं
सौम्या को घूमना काफी पसंद है और वह अलग-अलग जगहों पर घूमने के लिए जाती हैं। सौम्या बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। मीडिया हाउस से बात करते हुए सौम्या ने कहा कि डांस में करियर बनाने के लिए उनकी मां उनका काफी समर्थन करती हैं। अक्टूबर 2021 में सौम्या ने डांस रिएलिटी शो के लिए ऑडिशन दिया था। सौम्या के पिता ने सौम्या की मां से 500 रुपए की शर्त लगाई थी कि सौम्या डांस रिएलिटी शो में चयनित नहीं होगी। लेकिन सौम्या के पिता ना सिर्फ 500 रुपए की शर्त हारे बल्कि सौम्या ने शो की ट्रॉफी ही अपने नाम कर ली।

सौम्या के पिता से टेरेंस हारे शर्त
ऑडिशन के बाद जब सौम्या अगले राउंड में चयन के लिए पहुंची तो उनके सामने बतौर जज टेरेंस लुईस थे और उन्होंने सौम्या के पिता से शर्त लगाई कि उनकी बेटी अगले राउंड के लिए चयनित होगी तो मैं आपको 5000 रुपए दूंगा। जिसके बाद सौम्या ने कहा कि वह अपने पिता के सपने को पूरा करेगी। फेसबुक पर सौम्या की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और 9 हजार से अधिक लोग उन्हें फॉलो करते हैं। सौम्या अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डांस के वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

योग और पेट की शौकीन
सौम्या को योग करना काफी पसंद है और वह सोशल मीडिया पर अपने योग करने की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। सौम्या के पास एक पालतू कुत्ता भी है जिससे वह काफी प्यार करती हैं। 2018 में मास्टर ऑफ हाउस डांस एजो विल्सन ने सौम्या को उनके बेहतरीन डांस के लिए बेस्ट डांसर का सर्टिफिकेट भी दिया था। एक तरफ जहां सौम्या ने इंडियाज बेस्ट डांसर का खिताब जीता तो दूसरी तरफ उनके पिता कहते हैं कि मेरी बेटी हमेशा मेरे लिए इंडियाज बेस्ट डॉटर रहेगी।

शो पर हर किसी का दिल जीता
जिस तरह से सौम्या बेहतरीन बेली डांस करती हैं उसे देखकर शो की जज मलाइका अरोड़ा खान ने उनकी काफी तारीफ की थी। टेरेंस लुईस और गीता कपूर ने भी जिया जले गाने पर सौम्या के डांस की जमकर तारीफ की थी। इस परफॉर्मेंस के बाद शो के होस्ट मनीष पॉल ने सौम्या के पिता से कहा कि आपको अपनी बेटी के बारे में क्या कहना है तो उन्होंने सौम्या हमेशा मेरे लिए इंडियाज बेस्ट डॉटर रहेगी। शो का खिताब जीतने के बाद सौम्या ने कहा कि मैं आज हर तरह की खुशी को महसूस कर रही हूं। हर किसी को लगता है कि मेरे पिता मुस्कुराते नहीं हैं। लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि वह सबसे अच्छे हैं। वह हमेशा मुझे प्यार देते हैं और मेरा खयाल रखते हैं। मैं अपने माता-पिता की बहुत शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे इतना प्यार और सपोर्ट दिया।












Click it and Unblock the Notifications