ये है भारत की सबसे महंगी फिल्म, प्रभास को मिल रहे हैं 150 करोड़ रुपए, जानें बाकी एक्टरों की फीस

India's Most Expensive Film: भारत में फिल्मों का एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। आपको बता दें कि भारत में हर साल अलग-अलग भाषाओं में लगभग 1800 फिल्में रिलीज होती हैं। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने पिछले कई सालों में खूब सक्सेस हासिल की है और यही कारण है कि यहां आए दिन ही कई बड़े बजट की फिल्में बन रही हैं। बड़े बजट की फिल्मों में एक्टर्स की फीस, कॉस्ट्यूम डिजाइन, सेट, वीएफएक्स और एक्शन सीक्वेंस पर जमकर पैसा खर्च किया जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक फिल्म 'आदिपुरुष' को देश की सबसे महंगी मूवी कहा जा रहा था लेकिन खबर है अब भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में इससे महंगी फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम 'प्रोजेक्ट के' है और इस मूवी में लीड के तौर पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर प्रभास नजर आने वाले हैं।

prabhas

प्रभास की नई फिल्म और फीस
आपको बता दें कि फिल्म 'बाहुबली 2' के सक्सेस के बाद से फिल्म मेकर्स प्रभास को लेकर काफी सीरियस हो गए हैं। 'बाहुबली 2' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म की सफलता के बाद से प्रभास भी लोगों के बीच काफी मशहूर हो गए थे। ऐसे में प्रभास को अब पैन इंडिया की कई फिल्मों का ऑफर दिया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी डिमांड को देखते हुए प्रभास ने अपनी फीस भी काफी बढ़ा दी है।

प्रभास को 'प्रोजेक्ट के' के लिए मिल रहे हैं 150 करोड़ रुपए
जानकारी के अनुसार प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट के' बॉलीवुड में अब तक की सबसे महंगी मूवी साबित होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास इस फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपए की फीस ले रहे हैं। लोगों को लगा था कि फिल्म 'आदिपुरुष' के बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल न दिखा पाने के कारण प्रभास अपनी फीस कम कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। प्रभास फिल्म 'प्रोजेक्ट के' के लिए पहले ही साइन एग्रीमेंट जमा कर चुके थे।

फिल्म का कुल बजट 650 करोड़ रुपए
आपको बता दें कि फिल्म 'प्रोजेक्ट के' का कुल बजट 650 करोड़ रुपए है। इस फिल्म में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी नजर आने वाली हैं। साउथ के फेमस एक्टर कमल हासन इस फिल्म में एक कैमियो रोल निभाएंगे जिसके लिए उन्हें 20 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। 'आदिपुरुष' की असफलता के बाद लोगों को प्रभास की इस अपकमिंग मूवी से काफी उम्मीदें हैं। ये फिल्म 12 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।

जानें फिल्म के दूसरे एक्टरों की फीस
फिल्म 'प्रोजेक्ट के' के डायरेक्टर नाग अश्विन हैं। इस फिल्म में लीड हीरोइन के तौर पर दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। दीपिका पादुकोण को इस फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपए दिए गए हैं। वहीं अमिताभ बच्चन को भी फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपए ही मिले हैं जबकि दिशा पाटनी को 10 करोड़ रुपए दिए गए हैं। खबर है कि फिल्म मेकर्स इस मूवी का जबरदस्त प्रमोशन करेंगे जिसके लिए वह करोड़ों रुपए खर्च करने को तैयार हैं। फिल्म की कुल लागत 450 करोड़ रुपए है जबकि फिल्म के एक्टर्स पर मेकर्स ने 200 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+