Independence Day 2025 Songs: बॉलीवुड के 6 सुपरहिट देशभक्ति गाने, आजादी के जश्न को बना देंगें खास

Independence Day 2025 Songs: 15 अगस्त 1947 को भारत को मिली आजादी को इस साल 79 साल पूरे हो रहे हैं। हर साल की तरह, 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस बड़े गर्व और जोश के साथ मनाया जाएगा।

ऐसे बॉलीवुड गानें जो जगाते हैं देशप्रेम
इस दिन हर तरफ तिरंगे की शान, देशभक्ति का जुनून और वो गीत सुनाई देते हैं जो बरसों से हमारे दिलों में जगह बनाए हुए हैं। हिंदी सिनेमा ने अलग-अलग दौर में ऐसी कई फिल्में और गाने दिए हैं, जो आज भी सुनते ही देशप्रेम की भावना जगा देते हैं।

Independence Day 2025 Songs

15 अगस्त 2025 को अपनी प्लेलिस्ट में रखें ये गाने

इन गानों की खासियत ये है कि चाहे आप इन्हें कितनी भी बार सुन लें, हर बार दिल में वही देशप्रेम की लहर दौड़ जाती है। इस 15 अगस्त को अपनी प्लेलिस्ट में इन्हें जरूर शामिल करें और आजादी के जश्न को और भी खास बनाएं।

आइए आपको बताते हैं कि इस स्वतंत्रता दिवस पर आप कौन से बॉलीवुड के 7 सबसे मशहूर देशभक्ति गीतों की लिस्ट तैयार कर सकते हैं-

1. छोड़ो कल की बातें

फिल्म- हम हिंदुस्तानी (1960)

सुनील दत्त, आशा पारेख, संजीव कुमार और जॉय मुखर्जी स्टारर फिल्म 'हम हिंदुस्तानी' का गाना 'छोड़ो कल की बातें', आज भी प्रेरणा देता है। मुकेश की आवाज, प्रेम धवन के लिखे बोल और उषा खन्ना का संगीत इस गाने को सदाबहार बनाता है और लोगों के दिल में देशप्रेम की भावना को जगाता है।

2. भारत का रहने वाला हूं

फिल्म- पूरब और पश्चिम (1970)

हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर रह चुके मनोज कुमार की क्लासिक फिल्म 'पूरब और पश्चिम' में सायरा बानो, प्राण और अशोक कुमार जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आए थे। महेंद्र कपूर द्वारा गाया गया गाना- 'भारत का रहने वाला हूं', कल्याणजी-आनंदजी के संगीत और इंद्रवर के बोल के साथ, भारतीय गर्व की सच्ची झलक दिखाता है।

3. संदेशे आते हैं

फिल्म- बॉर्डर (1997)

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर जेपी दत्ता की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' का गाना- 'संदेशे आते हैं', सीमा पर तैनात जवानों की भावनाओं को बखूबी बयां करता है। सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ की आवाज, अनु मलिक का संगीत और जावेद अख्तर के बोल इसे अविस्मरणीय बनाते हैं।

4. आई लव माई इंडिया

फिल्म- परदेस (1997)

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर सुभाष घई की फिल्म 'परदेस' में शाहरुख खान, महिमा चौधरी और अमरीश पुरी जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे। हरिहरण, कविता कृष्णमूर्ति, शंकर महादेवन और आदित्य नारायण की आवाज में गाया गया गाना- 'आई लव माई इंडिया' आज भी हर भारतीय के दिल में खास जगह रखता है।

5. ऐसा देश है मेरा

फिल्म- वीर-जारा (2004)

यश चोपड़ा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म वीर-जारा का गाना- ऐसा देश है मेरा, भारत की मिट्टी और संस्कृति की खूबसूरती को बयां करता है। लता मंगेशकर, उदित नारायण, गुरदास मान और प्रिता मजुमदार ने इसे अपनी आवाज दी है। जावेद अख्तर ने बोल लिखे और संगीतकार महान मदन मोहन थे।

6. तेरी मिट्टी

फिल्म- केसरी (2019)

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म केसरी का गाना- तेरी मिट्टी, देश के लिए बलिदान की गाथा है। बी प्राक की गूंजती आवाज और मनोज मुंतशिर के भावुक बोल इसे हर देशभक्ति की प्लेलिस्ट का हिस्सा बनाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+