Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इन 5 देशभक्ति फिल्मों का लें मजा, इन OTT पर देखें ये मूवीज
Independence Day 2024: देश की आजादी का दिन यानी 15 अगस्त के शुभ अवसर पर हर भारतवासी देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ नजर आता है। इस साल 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। बॉलीवुड में भी कई ऐसी फिल्में हैं जो स्वतंत्रता दिवस की कहानी बताती हैं और लोगों के मन में देशभक्ति की प्रेरणा जगाती हैं। फिल्मों के जरिए स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों के बलिदान और पराक्रम की कहानियों को दर्शेकों तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है।
ऐसे में आप इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी का जश्न मनाते हुए घर पर बैठकर देशभक्ति से प्रेरित कई फिल्मों का मजा ले सकते हैं। इन फिल्मों को आप आजादी के इस खास मौके पर अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। इन फिल्मों को देखने के बाद आपके मन में देश के लिए प्यार उमड़ पड़ेगा। ये सभी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं, जिनका लुत्फ आप घर बैठकर उठा सकते हैं।

रंग दे बसंती
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म 'रंग दे बसंती' एवरग्रीन मूवीज में से एक है। ये काफी बेहतरीन फिल्म है। इस फिल्म की कहानी में भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के बलिदान को दिखाया है। फिल्म में कुछ दोस्त एकसाथ मिलकर देशभक्ति में डूबे नजर आते हैं। फिल्म में युवा पीढ़ी को भ्रष्टाचार और सिस्टम की खामियों के खिलाफ लड़ते हुए दिखाया गया है। इस फिल्म का मजा आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ले सकते हैं।
द लीजेंड ऑफ भगत सिंह
देशभक्ति से भरी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में राजकुमार संतोषी ने भारत के युवा स्वतंत्रता सेनानियों जैसे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की कहानी की को पर्दे पर शानदार तरीके से दर्शाया है। इस फिल्म को देखने के बाद लोग भावुक हो जाते हैं। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने भगत सिंह का किरदार निभाया है। ये फिल्म लोगों के दिलों में देश प्रेम की भावना को पैदा करती है। ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
मंगल पांडेय- द राइजिंग
फिल्म 'मंगल पांडेय- द राइजिंग' साल 2005 में रिलीज हुई थी जो भारतीय स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे के जीवन पर आधारित है। मंगल पांडेय अंग्रेजी हुकूमत के समय अंग्रेजों की फौज में थे और उन्होंने बड़ी जांबाजी के साथ कारतूस में इस्तेमाल होने वाली गाय की चर्बी के विरोध में आवाज उठाई थी। केतन मेहता की इस फिल्म में मंगल पांडे के रोल में आमिर खान नजर आए हैं। फिल्म में रानी मुखर्जी, अमीषा पटेल, किरण खेर ने भी अहम रोल निभाया है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
सरदार उधम
भारत की आजादी के इतिहास में ऐसे नायक सामने आए, जिन्होंने देश की आजादी में अहम योगदान दिया। कुछ क्रांतिकारी ऐसे थे जो कई मायनों में बेहद खास रहे। ऐसे ही क्रांतिकारी थे सरदार उधम सिंह। शूजीत सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म 'सरदार उधम' साल 1919 में अमृतसर में जलियांवाला बाग हत्याकांड करने वाले जनरल डायर की हत्या पर आधारित है। इस फिल्म में क्रांतिकारी सरदार उधम के रोल में एक्टर विक्की कौशल नजर आए हैं। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते है।
मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी
फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' एक पीरियड ड्रामा मूवी है जो कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है। फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई का रोल बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने निभाया है। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कैसे झांसी के राजा की पत्नी, मणिकर्णिका ईस्ट इंडिया कंपनी के सामने झुकने से इनकार कर देती है। जब कंपनी झांसी राज्य पर कब्जा करने की कोशिश करती है तो किस तरह रानी लक्ष्मीबाई सभी मुश्किलों का सामना करते हुए आजादी की ये लड़ाई लड़ती हैं। इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications