काशी में Mrs. USA Universe ने सुनाई आपबीती, कहा- विदेशों में भारतीयों संग होता है ऐसा व्यवहार
Mrs. USA Universe 2023 मीनू गुप्ता शुक्रवार वाराणसी पहुंचीं। वाराणसी में अपने मामा के फुलवरिया स्थित आवास पर पहुंचने के बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात की। इस दौरान उन्होंने वाराणसी के विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि वाराणसी काफी बदल चुका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में काफी कुछ बदलाव किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं अपने मां के घर काफी समय व्यतीत कर चुकी हूं। पहले के बनारस में और अब के बनारस में काफी अंतर नजर आता है। पहले सड़कें ऐसी नहीं थीं।

अब वाराणसी में चमचमाते हुए हाईवे नजर आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वाराणसी एयरपोर्ट से शहर में आने पर अब बहुत अधिक समय नहीं लगता है। हाईवे पर कई जगह ओवर ब्रिज बन जाने के चलते लोगों को जाम का सामना भी नहीं करना पड़ता है।
दरअसल, मीनू गुप्ता ने 26 में 2023 को अमेरिका के अटलांटा शहर में मिसेज यूएसए अमेरिका का खिताब जीता था। इसके पहले 20 नवंबर 2021 को मीनू गुप्ता ने कैलिफोर्निया में आयोजित मिसेज एशिया अमेरिका का खिताब भी अपने नाम किया था।
अपने पिता के संघर्ष को याद कर हो गई भावुक
मीनू गुप्ता ने अपने और अपने पिता के संघर्ष की दोनों को याद करते हुए कहा कि एक समय उनके पिता 10000 रुपए महीने की नौकरी करते थे। उसे समय उनके जीवन में काफी संघर्ष रहा। अपनी दास्तान बताते हुए मीनू गुप्ता भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में वे माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में सीनियर मैनेजर फाइनेंस डिपार्टमेंट में तैनात हैं।
उन्होंने अपनी सैलरी के बारे में बताते हुए कहा कि मौजूदा समय में कंपनी द्वारा उनका 2 करोड़ रुपए महीने सैलरी मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि अपने संघर्ष के दिनों के दौरान उन्होंने पापा को अपनी कमाई से मकान खरीद कर देने का विचार किया था।
बताया कि जमीन को पहली बार सैलरी मिली तो उसी पैसे से उन्होंने एक मकान खरीदा और अपने पिताजी को गिफ्ट किया। उन्होंने बताया कि अपनी कमाई से पिताजी को गिफ्ट देने का वह पल काफी यादगार और भावुक कर देने वाला था।
अब विदेश में भारतीय होने का होता है गर्व
मीनू गुप्ता द्वारा बताया गया कि विदेश में रहने वाले भारतीयों को अब गर्व होता है। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनने के बाद विदेश में रहने वाले भारतीय लोगों का रुतबा बढ़ गया है। अब विदेश में रहने वाले लोग भी भारतीयों को सम्मान की दृष्टि से देखते हैं।
मीनू गुप्ता वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन करने जाएंगी। इसके अलावा बाबा काल भैरव दरबार में भी दर्शन पूजन करने जा सकती हैं। मीनू गुप्ता ने बताया कि 7 साल बाद वे वाराणसी आई हैं। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद हुए बदलाव को देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की।












Click it and Unblock the Notifications