किस वजह से इमरान खान का हुआ था तलाक? अवंतिका मलिक से शादी टूटने पर बोले- 'उसने मुझे अकेला छोड़...'

Imran Khan Avantika Malik Divorce: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान जल्द ही फिल्मों में कमबैक वाले हैं। पिछले 9 सालों से एक्टर स्क्रीन से गायब हैं। इस बीच एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए। एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अवंतिका मलिक से हुए तलाक पर चुप्पी तोड़ी है।

बता दें कि, इमरान खान ने अपने बचपन के प्यार अवंतिका मलिक से साल 2011 में शादी की थी। लेकिन साल 2019 में दोनों अलग हो गए। हालांकि दोनों में से किसी ने तलाक को लेकर खुलकर बात नहीं की। वहीं अब इंडिया टुडे संग बातचीत के दौरान इमरान खान ने अपनी शादी टूटने की वजह बताई।

Imran Khan

इमरान खान ने कहा, 'मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उस वक्त मैं सभी बोझ और अपने सभी इंटरनल स्ट्रगल से निपट रहा था। मुझे लगा कि मेरी शादी और मेरे रिश्ते से इसमें कोई मदद मिलेगी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। जब दो लोग एक रिश्ते में साथ होते हैं तो आप उम्मीद करते हैं कि एक दूसरे को मजबूत और सपोर्ट करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।'

इमरान खान ने आगे यह भी बताया कि उनका अवंतिका के साथ जैसा रिश्ता होना चाहिए था वैसा नहीं था। दोनों एक दूसरे के साथ कभी साथ नहीं थे। वह हमेशा अपनी जिंदगी में चल रही परेशानी से अकेले जूझते रहे। बता दें कि, अवंतिका और इमरान की एक बेटी भी है जिसका नाम इमारा है।

अवंतिका से अलग होने के बाद इमरान खान अब लेखा वाशिंगटन को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एकसाथ इवेंट्स और पार्टी में साथ नजर आते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे पर प्यार लुटाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में हैं वहीं इमरान खान के करियर की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म कट्टी बट्टी साल 2015 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+