Imran Khan Comeback: सुपरहिट फिल्म से डेब्यू फिर कई फ्लॉप, पत्नी भी तलाक दे बन गई बार टेंडर, अब होगा कमबैक
Imran Khan Comeback: आमिर खान के भांजे इमरान खान का बॉलीवुड में ड्रीम डेब्यू हुआ था। उनकी पहली फिल्म 'जाने तू या जाने ना' सुपरहिट रही थी। इसके बाद वह 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'देली-बेली' जैसी कमर्शियली हिट फिल्मों में नजर आए थे। हालांकि, स्टार फैमिली से ताल्लुक के बावजूद वह अपनी अच्छी शुरुआत बरकरार नहीं रख सके। आखिरी बार 10 साल पहले कंगना रनौत के साथ कट्टी-बट्टी में नजर आए थे। अब आखिरकार उनका कमबैक हो रहा है।
पूरे 10 साल तक फिल्मी पर्दे से गायब रहने के बाद वह फिर से बॉलीवुड में लौट रहे हैं। उनकी फिल्म हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस का ट्रेलर आमिर खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया है। इस फिल्म में इमरान के साथ उनके मामू आमिर खान और वीर दास भी नजर आएंगे।

Imran Khan की जिंदगी रही उतार-चढ़ाव भरी
बॉलीवुड में असफल करियर का असर उनकी निजी जिंदगी पर भी पड़ा। इमरान का अपनी पत्नी अवंतिका से 2017 में तलाक हो गया और वह लंदन चली गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अवंतिका अब बार टेंडर का काम करती हैं। पिछले 10 सालों में इमरान सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आते थे, लेकिन वह किसी फिल्म या शो में नहीं दिखे। एक अंग्रेजी अखबार को 2017 में दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मैं बॉलीवुड में काम करने और टिके रहने के तरीके नहीं सीख सका। जब तक मुझे यह समझ में आया तब तक मैं अकेला हो चुका था।
Imran Khan Comeback: मामा आमिर फिर कर रहे भांजे की मदद
इमरान खान की पहली फिल्म जाने तू या जाने न भी आमिर खान के प्रोडक्शन की थी। लगातार कई फ्लॉप फिल्म के बाद आमिर ने भांजे को डेली बैली में कास्ट किया था जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। कहा जाता है कि इमरान के साथ काम करने के लिए करीना कपूर को मनाने का श्रेय भी आमिर को ही जाता है। दोनों ने एक मैं और एक तू में काम किया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब एक बार फिर आमिर खान अपने भांजे के धमाकेदार कमबैक में जुट गए हैं।
Happy Patel: Khatarnak Jasoos का ट्रेलर रिलीज
आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत नई जासूसी कॉमेडी फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' का ट्रेलर मेकर्स ने शुक्रवार को रिलीज कर दिया है। इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब देखना है कि इस फिल्म से इमरान खान का करियर फिर से टेक-ऑफ कर पाता है या नहीं। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि आमिर खान अपने भांजे के करियर को रफ्तार देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। यही वजह है कि इस फिल्म में वह खुद भी काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications