क्या इलियाना डिक्रुज ने गुपचुप रचा ली शादी? इस तारीख को कपल ने लिए थे सात फेरे, जानिए कौन हैं पति?
बॉलीवड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रुज ने बिना शादी किए एक बेटे को जन्म दिया है। जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की। अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस पहले से शादीशुदा हैं।
Ileana D'Cruz Marriage: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस इलियाना डिक्रुज पिछले कई दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार सुर्खियों में थीं। अब 1 अगस्त को उन्होंने बेटे को जन्म दिया। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दी। साथ ही एक्ट्रेस ने बेटे के नाम भी खुलासा कर दिया।
क्या शादीशुदा हैं इलियाना डिक्रुज?
रिपोर्ट्स की मानें तो इलियाना डिक्रुज ने बिना शादी के एक बच्चे को जन्म दिया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर बच्चे के पिता का भी खुलासा किया था। जिसकी वजह से वह काफी चर्चा में रहीं। अब एक्ट्रेस की शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया जिसे जानकर उनके फैंस दंग रह जाएंगे।

सामने आया बड़ा अपडेट
DNA की रिपोर्ट के मुताबिक, इलियाना डिक्रुज की शादी हो चुकी है। उन्होंने इसी साल 13 मई को बॉयफ्रेंड माइकल से शादी कर ली थी। जानकारी के मुताबिक, इस जोड़ी की शादी की रजिस्ट्री की डिटेल्स हाथ लगी हैं। हालांकि कपल की शादी कहां और कैसे हुई इसको लेकर अधिक जानकारी नहीं है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि दोनों पिछले एक साल से लिव-इन में रह रहे थे।
प्रेग्नेंसी के 4 हफ्ते बाद कर ली थी शादी
बता दें कि, इलियाना डिक्रुज ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा इस साल अप्रैल में की थी। जिसे जानकर उनके फैंस दंग रह गए थे। इस हिसाब से देखा जाए तो कपल ने प्रेग्नेंसी की घोषणा के 4 हफ्ते बाद ही शादी कर ली थी। हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।
बॉयफ्रेंड के साथ शेयर की थी पहली तस्वीर
इलियाना डिक्रुज ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड माइकल के साथ सोशल मीडिया पर एक धुंधली तस्वीर शेयर की थी। "यह मेरी चट्टान रहा है। उसने मुझे तब पकड़ लिया जब उसे लगा कि मैं टूटने लगी हूं, और आँसू पोंछता है। मेरे चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए चुटकुले सुनाता है। या बस एक प्रस्ताव देता है गले लगाओ जब वह जानता है कि मुझे उस पल में यही चाहिए। और अब सब कुछ इतना कठिन नहीं लगता।" इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड के साथ एक क्लियर फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी। जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई।












Click it and Unblock the Notifications