इलियाना डिक्रूज ही नहीं, ये हैं वो 5 हसीनाएं जो शादी किए बिना हुई थीं प्रेग्नेंट, एक को मिला था प्यार में धोखा
बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जो कि शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीँ। वहीं कुछ ऐसी भी हैं जिन्होंने बच्चे के कारण आनन-फानन में शादी कर ली थी।

Bollywood Actresses Got Pregnant Before Marriage: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर सबको हैरान कर दिया। हालांकि एक्ट्रेस ने अब तक शादी नहीं की। ऐसे में लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लेकिन बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी हैं।
1. श्रीदेवी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीदेवी ने जब बोनी कपूर से शादी की थी तब ऐसी खबरें आ रही थीं कि, वह पहले से प्रेग्नेंट थीं। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस 7 महीने की प्रेग्नेंट थी और शादी के 2 महीने बाद उन्होंने जाह्नवी कपूर को जन्म दिया। हालांकि एक्ट्रेस ने कभी मीडिया के सामने इस बारे में खुलकर बात नहीं की।
2. नीना गुप्ता
एक समय था जब नीना गुप्ता का दिल 80 के दशक में क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स पर आया था। दोनों का लंबे समय तक अफेयर चला और नीना गुप्ता फिर प्रेग्नेंट हो गई। कहा जाता है कि इसी वजह से क्रिकेटर ने उन्हें शादी के मना कर दिया था। लेकिन इसके बावजूद नीना ने हार नहीं मानी और उन्होंने बेटी को जन्म दिया।
3. दीया मिर्जा
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दीया मिर्जा शादी पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। एक्ट्रेस ने कारोबारी वैभव रेखी से शादी की थी। दीया मिर्जा और वैभव दोनों की यह दूसरी शादी है। वैभव से शादी के चार महीने बाद ही दीया मिर्जा ने एक बेटे को जन्म दिया।
3. नेहा धूपिया
बॉलीवुड की अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपने बॉयफ्रेंड अंगद वेदी से साल 2018 में गुपचुप शादी रचाई। ऐसा कहा जाता है कि शादी से पहले नेहा प्रेग्नेंट थीं। 10 मई को उनकी शादी हुई और 18 नवंबर को एक्ट्रेस ने बच्चे को जन्म दिया था।
4. कल्कि कोचलिन
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन का फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप संग तलाक हो गया था। इसके बाद उनकी जिंदगी में गाय हर्शबर्ग नाम के शख्स की एंट्री हुई। दोनों ने रलंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। कहा जाता है कि रिश्ते के दौरान ही कल्कि प्रेग्नेंट हो गई थीं और वह बिना शादी के मां बन गईं।
5. आलिया भट्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने पिछले साल 14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर संग सात फेरे लिए थे। शादी के करीब दो महीने बाद ही एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी और 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया। ऐसे में कयास जा रहे हैं कि आलिया शादी से पहले प्रेग्नेंट थी और उन्होंने आनन-फानन में शादी की।












Click it and Unblock the Notifications