Ikkis BO Collection Day 6: अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस' बॉक्स ऑफिस पर हुई धड़ाम, 6 दिन में कमाए इतने पैसे
Ikkis Box Office Collection Day 6: अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) की बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा फिल्म 'इक्कीस' बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खास प्रभावित करने में नाकाम साबित हो रही है। फिल्म से मेकर्स और दर्शकों, दोनों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन रिलीज के बाद इसके कलेक्शन के आंकड़े उम्मीदों पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं।
'इक्कीस' ने ओपनिंग डे पर कमाए थे 7 करोड़ रुपये
रिलीज के 6 दिन बीत जाने के बावजूद फिल्म 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'इक्कीस' ने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ठीक-ठाक शुरुआत की थी। हालांकि दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में करीब 50 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और कलेक्शन 3.5 करोड़ रुपये तक सिमट गया था।

फिल्म की कमाई में दर्ज की जा रही गिरावट
तीसरे दिन फिल्म ने थोड़ी रिकवरी दिखाई और 32.86 फीसदी की बढ़त के साथ 4.65 करोड़ रुपये कमाए थे। चौथे दिन भी मामूली ग्रोथ दर्ज की गई और फिल्म ने 7.53 फीसदी की तेजी के साथ 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था लेकिन 5वें दिन कहानी फिर पलट गई और फिल्म की कमाई में 73 फीसदी की भारी गिरावट आई और कलेक्शन सिर्फ 1.35 करोड़ रुपये रहा।
'इक्कीस' ने 6 दिनों में कर ली इतनी कमाई
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'इक्कीस' ने रिलीज के छठे दिन लगभग 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का 6 दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 23 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है। हालांकि छठे दिन मामूली तेजी देखने को मिली लेकिन कुल मिलाकर फिल्म की रफ्तार अब भी धीमी बनी हुई है।
-आपको बता दें कि फिल्म 'इक्कीस' को करीब 60 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। 6 दिनों में फिल्म अपने बजट का 40 फीसदी से भी कम हिस्सा ही वसूल कर पाई है। रिलीज को लगभग एक हफ्ता पूरा होने वाला है लेकिन फिल्म अभी आधा बजट भी रिकवर नहीं कर सकी है जिससे इसके फ्लॉप होने की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है।
-फिलहाल 'इक्कीस' के सामने बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कॉम्पिटिशन नहीं है। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' आगामी 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। ऐसे में 'इक्कीस' के पास कुछ समय है जिसमें वह अपने कलेक्शन को बेहतर कर सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वर्ड ऑफ माउथ और वीकेंड का फायदा फिल्म को कितना सहारा दे पाता है।
फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी
-श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित 'इक्कीस' एक बायोपिक वॉर ड्रामा फिल्म है। इस मूवी में अगस्त्य नंदा ने अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है। अरुण खेत्रपाल 1971 के भारत-पाक युद्ध में बसंतर की लड़ाई के दौरान महज 21 साल की उम्र में शहीद हो गए थे। उनके अदम्य साहस और बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
-फिल्म 'इक्कीस' में अगस्त्य नंदा के अलावा दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, सिमर भाटिया, विवान शाह, सिकंदर खेर और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी श्रीराम राघवन ने अरिजीत बिस्वास और पूजा लाधा सुरती के साथ मिलकर लिखी है।












Click it and Unblock the Notifications