Ikkis BO Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई 'इक्कीस', धड़ाम से गिरी कमाई, 5 दिन में छापे कितने पैसे?
Ikkis Box Office Collection Day 5: साल 2026 की पहली हिंदी फिल्म 'इक्कीस' से मेकर्स और दर्शकों दोनों को काफी उम्मीदें थीं। ये वॉर ड्रामा न सिर्फ अगस्त्य नंदा का बिग स्क्रीन डेब्यू है बल्कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म भी मानी जा रही है।
अचानक थम गई 'इक्कीस' की रफ्तार
फिल्म की ओपनिंग ठीक-ठाक रही और पहले वीकेंड पर इसने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन इसके बाद इसकी रफ्तार अचानक थम गई। आपको बता दें कि रिलीज के 5वें दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

5वें दिन 'इक्कीस' का बॉक्स ऑफिस हाल
-'इक्कीस' की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध के नायक परमवीर चक्र विजेता शहीद अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ था लेकिन सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ये दर्शकों को पूरी तरह बांधने में असफल रही।
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने 5वें दिन सिर्फ 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही 5 दिनों में 'इक्कीस' का कुल कलेक्शन 21.50 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सका है।
-फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ रुपये रुपए की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 3.5 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म 'इक्कीस' ने वीकेंड के पहले शनिवार यानी तीसरे दिन 4.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
फिल्म की कमाई में क्यों लगातार हो रही है गिरावट?
-वहीं चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म ने करीब 5 करोड़ रुपये की कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। लगातार गिरते आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का खास फायदा नहीं मिल पाया है।
-जहां 'इक्कीस' बॉक्स ऑफिस पर जूझती नजर आ रही है, वहीं आदित्य धर की 'धुरंधर' का दबदबा अब भी कायम है। 'धुरंधर' ने अपने 32वें दिन 4.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 776.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं 'इक्कीस' 5 दिनों में सिर्फ 21.50 करोड़ का आंकड़ा ही छू पाई है।
क्यों नहीं चल पाई 'इक्कीस'?
फिल्म अकेले रिलीज होने के बावजूद दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। कहा जा रहा है कि फिल्म का भारी-भरकम विषय और धीमी कहानी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई है। इसके अलावा 'धुरंधर' जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी के मजबूत क्रेज ने भी 'इक्कीस' की कमाई पर असर डाला है।
'इक्कीस' की स्टारकास्ट और कहानी
श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में लीड रोल में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया, सिकंदर खेर और विवान शाह जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म साल 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की बहादुरी पर आधारित है।












Click it and Unblock the Notifications