Ikkis BO Collection Day 4: 'इक्कीस' की हालत हो रही खराब, 4 दिन में हुआ बुरा हाल, जानें कितनी हुई कमाई
Ikkis Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड के महानायक अगस्त्य नंदा स्टारर फिल्म 'इक्कीस' आगामी 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज से पहले ही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला था।
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म से लोगों का जुड़ाव
इसकी सबसे बड़ी वजह फिल्म का सच्ची घटना पर आधारित होना और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म होना रहा है। इन्हीं कारणों से दर्शकों का भावनात्मक जुड़ाव फिल्म के साथ बना हुआ है।

'इक्कीस' को 'धुरंधर' से मिली कड़ी टक्कर
दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी 'इक्कीस' को बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' जैसी मजबूत फिल्म से सीधी टक्कर मिल रही है। इसके बावजूद 'इक्कीस' ने शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक पकड़ बनाए रखी है। हालांकि इसकी रफ्तार फिलहाल एवरेज कही जा सकती है।
चौथे दिन 'इक्कीस' ने की कितनी कमाई?
-बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'इक्कीस' ने 4 दिनों में कुल 15.97 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ रुपये रुपए की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 3.5 करोड़ रुपये कमाए थे।
-फिल्म 'इक्कीस' ने वीकेंड के पहले शनिवार यानी तीसरे दिन 4.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म ने करीब 1 करोड़ रुपये की कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है।
60 करोड़ के बजट में बनी है 'इक्कीस'
अगर फिल्म के बजट की बात करें तो 'इक्कीस' को लगभग 60 करोड़ रुपये में तैयार किया गया है। ऐसे में फिल्म को हिट होने के लिए आने वाले दिनों में अपनी कमाई की रफ्तार तेज करनी होगी। यदि वीकडेज में भी कलेक्शन स्थिर रहता है तो बजट रिकवर करने की उम्मीद बनी रह सकती है लेकिन गिरावट जारी रही तो राह मुश्किल हो सकती है।
'इक्कीस' की स्टार कास्ट ने ली कितनी फीस?
-फिल्म की कास्ट के फीस को लेकर भी दर्शकों में काफी दिलचस्पी देखी जा रही है। फिल्म के लीड हीरो अगस्त्य नंदा को 70 लाख रुपये की फीस मिली है। वहीं जयदीप अहलावत को फिल्म के लिए 50 लाख रुपये दिए गए हैं। दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को इस फिल्म में एक्टिंग करने के लिए 20 लाख रुपये की फीस दी गई थी।
-लीड रोल में नजर आए अगस्त्य नंदा को सबसे ज्यादा फीस दी गई है जबकि धर्मेंद्र की इस फिल्म में मौजूदगी इसे भावनात्मक रूप से और भी खास बनाती है।
अब आगे क्या करेगी 'इक्कीस'?
अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वीकडेज में फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहता है। अगर वर्ड ऑफ माउथ मजबूत हुआ तो 'इक्कीस' की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है, वरना बॉक्स ऑफिस पर इसका सफर चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications