नेगेटिव रिव्यू कैंपेन चलाने वालों अब खैर नहीं, सलमान और आमिर खान समेत इतने प्रोड्यूसर्स की इंफ्लुएंसर्स को धमक
IFTPC warns influencers: आजकल लोग दो चीजों के एक्सपर्ट हैं। पहला क्रिकेट और दूसरा सिनेमा। आदमी काम भले ही कुछ और करे लेकिन इन दो विषयों पर बात छिड़े तो अपनी राय जरूर दे देते हैं। आजकल ये ट्रेंड भी हो गया है कि कोई फिल्म रिलीज हुई तो इंटरनेट पर रिव्यू आने शुरू हो जाते हैं। कई बार तो ट्रेलर देखकर ही उसे हिट और फ्लॉप बता दिया जाता है।
कुछ रिव्यू में फिल्म की अच्छाई और बुराई होती है। लेकिन कुछ रिव्यूज ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद फिल्म के मेकर्स को ऐसा लगता है कि उन्हें टारगेट किया जा रहा है। जिससे उनकी फिल्मों को नुकसान भी उठाना पड़ता है। अब इस पर Indian Film and Television Producers Council (IFTPC) ने ऐसे इनफ्लुएंसर्स को सबक सिखाने के लिए रास्ता निकाला है।

नेगेटिव रिव्यू के कैंपेन चलाकर प्रोड्यूसर्स से पैसे लेने वाले इंफ्लूएसर के खिलाफ एक प्रेस रिलीज जारी की है। इसमें उन्होंने लिखा, कुछ सालों से एक ट्रेंड देखने को मिला है। जो चिंताजनक है। सोश मीडिया इंफ्लुएंसर खरतनाक कामों में शामिल हो रहे हैं। कुछ इंफ्लुएंसर फिल्मों और वेब सीरीज के खराब रिव्यू के वीडियो पोस्ट करने की धमकी देते हैं। वो प्रोड्यूसर्स से बाद में पैसे भी मांगे हैं। जब उनकी ये मांग पूरी नहीं होती तो वो नेगेटिव कैंपेन चलाने की धमकी देते हैं। कई बार तो चलाते हैं। इस वजह से मेकर्स को नुकसान उठाना पड़ता है।
बता दें, IFTPC ने ऐसे लोगों के खिलाफ वकीलों से सलाह लेगी और उन्हें कानूनी सबक सिखाएगी। इस प्रोड्यूसर काउंसिल में इंडस्ट्री के बड़े एक्टर्स और मेकर्स का नाम शामिल है। जैसे आमिर खान, अब्बास-मुस्तन, अजय देवगन, आशुतोष गोवारिकर, एकता कपूर, संजय लीला भंसाली, मधुर भंडारकर, अक्षय कुमार, डिज्नी, EROS, नाडियाडवाला ग्रैंडसंस, सलमान खान और संजय दत्त समेत बडे प्रोडक्शन हाउस भी हैं। हालांकि देखना ये भी है कि इसका कितना असर पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications