'अगर सूरज पंचोली जिया खान केस में बरी हो जाता है, तो उसका...', कोर्ट के फैसले से पहले फैमिली फ्रेंड का खुलासा
Jiah Khan Case update: जिया खान आत्महत्या मामले में आरोपी सूरज पंचोली को सजा मिलेगी या राहत? इसका फैसला आज मुंबई की सीबीआई अदालत करेगी।

Jiah Khan Sooraj Pancholi Case update: बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान आत्महत्या मामले में 10 सालों आज शुक्रवार (28 अप्रैल) को मुंबई की एक सीबीआई कोर्ट इसपर फैसला देने वाली है। जिया खान 3 जून 2013 को मुंबई में अपने घर में मृत पाई गई थी। आरोपी सूरज पंचोली सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंच गए हैं। फैसले से पहले सूरज पंचोली के फैमिली फ्रेंड ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है।
सूरज पंचोली के परिवार को इस पूरे मामले पर चुप्पी बनाए रखने और प्रेस से बात नहीं करने के लिए कहा गया है। हालांकि टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक सूरज पंचोली के एक करीबी दोस्त ने नाम न बताने की शर्त परर कहा है कि अगर सूरज पंचोली आज जिया खान मामले में बरी हो जाता है तो उसका दर्द खत्म हो जाएगा।
दोस्त ने कहा, ''सूरज ने काफी कुछ झेला है। 10 साल से उसके सिर पर तेज तलवार लटकी हुई है। यह मामला उसकी जिंदगी पर हर पल, सिर पर मंडराता रहा है। पिछले 10 सालों के दौरान वह कुछ भी मजे नहीं किया है। उसने जिंदगी नहीं जी है। चाहे वह काम कर रहा हो या घर पर आराम कर रहा हो या अपने परिवार के साथ समय बिता रहा हो, हमेशा वह डरा हुआ रहा है।''

दोस्त ने आगे कहा, ''वह हमेशा ये सोचता रहा है कि एक केस उसके ऊपर है, जो कोर्ट में एक विचाराधीन है, एक परछाई की तरह ये सब उसका पीछा करता रहा है। यह असल में जेल में रहे बिना जेल में रहने जैसा है।''
दोस्त ने कहा, ''फैसला आने की बात से सूरज राहत और चिंता दोनों महसूस कर रहा है। वह एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है जहां कुछ भी फैसला हो, वह इस अनिश्चितता से बेहतर है। अगर माननीय अदालत उसे दोषी पाती है तो ठीक है। अगर वह दोषी नहीं पाया जाता है तो उसका दर्द आखिरकार हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। किसी भी तरह उसे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।''

सूरज ने हालांकि पिछले कई सालों से अपना पूरा समय अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। परिवार सूरज को पहले की तरह जिंदगी जीने के लिए मनाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। लेकिन फैसले के इंतजार की पीड़ा ने सूरज की सारी नींदें छीन ली हैं।












Click it and Unblock the Notifications