'मैं गोविंदा को रंगेहाथ पकड़', पति के अफेयर पर पत्नी सुनीता आहूजा का शॉकिंग बयान
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के अफेयर की खबरें पिछले कुछ समय से चल रही हैं। जिसको लेकर अब उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने खुलकर अपनी राय दी है। लंबे समय से गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में दरार की बातें मीडिया में सामने आती रही हैं, लेकिन अब सुनीता ने इन सभी अफवाहों पर सीधा जवाब देते हुए कहा कि वह ऐसी बातों पर तब तक विश्वास नहीं करतीं, जब तक खुद अपनी आंखों से कुछ देख न लें।

"खबरों पर भरोसा नहीं, सच्चाई खुद देखना चाहती हूं"
एक पॉडकास्ट बातचीत में सुनीता ने बताया कि उन्होंने बार-बार मीडिया से कहा है कि बिना सबूत किसी भी बात को सच मानना गलत है। उन्होंने कहा, "जब तक मैं खुद कुछ देख न लूं या गोविंदा को रंगे हाथों पकड़ न लूं, तब तक ऐसी खबरों पर भरोसा नहीं करूंगी।"
"कोई मराठी एक्ट्रेस की बात चल रही है, लेकिन अब उम्र का भी ध्यान रखना चाहिए"
जब शो के होस्ट पारस छाबड़ा ने उनसे पूछा कि वे "रंगे हाथों पकड़ने" वाली बात किस संदर्भ में कह रही हैं, तो सुनीता ने बेबाकी से कहा, "जो भी अफेयर की बातें सुन रही हूं-कोई मराठी एक्ट्रेस है या कोई और-यह सब उम्र के इस पड़ाव में करने की चीज़ नहीं है। अब उन्हें (गोविंदा) को अपनी बेटी टीना की शादी और बेटे यश के करियर पर ध्यान देना चाहिए।"
"जब बोलूंगी तो सबको सच बता दूंगी"
सुनीता ने यह भी साफ कहा कि अगर कभी सच में कुछ होता है, तो वह खुद मीडिया को बुलाकर बात करेंगी। उन्होंने कहा, "जब मैं बोलूंगी, तो खुलकर बोलूंगी। कुछ भी नहीं छिपाऊंगी। और तब लोगों से पूछूंगी कि क्या गोविंदा ने सही किया है।"
प्रशंसकों से भी करेंगी सवाल
सुनीता ने आगे कहा कि वह सिर्फ मीडिया से नहीं, बल्कि गोविंदा के फैंस से भी पूछेंगी कि क्या 40 साल की पत्नी के बाद किसी 'एक्स वाई ज़ेड' से रिश्ता बनाना सही है। वह देखना चाहती हैं कि उस समय उनके प्रशंसक गोविंदा का साथ देंगे या उनका।












Click it and Unblock the Notifications