12 साल बड़ी मलाइका से इश्क करने वाल अर्जुन ने कहा- 'प्यार बस प्यार है इसे किसी लेबल की जरूरत नहीं'
मुंबई, 14 जनवरी। 'वैलेंटाइन डे' का मौका है, फिजाओं में मोहब्बत की खुशबू है तो वहीं हिंदी सिनेमा के कई सितारे अपने चाहने वालों को आज खास तोहफा भी दे रहे हैं और एक-दूसरे के साथ आज का दिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज का दिन बॉलीवुड के हॉट कप्लस में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के लिए भी काफी मायने रखता है। दोनों के रिश्ते को लेकर अक्सर लोग बातें करते रहते हैं क्योंकि दोनों की उम्र में 12 साल का फासला है लेकिन इस बारे में पहली बार अर्जुन कपूर ने खुलकर बात की है और अपने और मलाइका के रिश्ते का सच लोगों को बताया है।

दिल-दिमाग में क्या चल रहा था?
अर्जुन कपूर ने हिंदुस्तान टाइम्स को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने ये भी बताया कि जब उन्होंने पहली बार मलाइका की फोटो शेयर करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया तो उस वक्त उनके दिल-दिमाग में क्या चल रहा था?
Recommended Video

पता था कि हमारी उम्र को लेकर सवाल किए जाएंगे ...
अर्जुन ने बताया कि 'जब मैंने अपनी और मलाइका की फोटो पहली बार शेयर की थी तो हमने कोई प्लानिंग नहीं की थी, हालांकि जो कुछ भी हुआ वो बहुत व्यवस्थित रूप से हुआ था। हम दोनों ही अपने रिश्ते पर मिलने वाली प्रतिक्रिया को लेकर मन ही मन तैयार हो चुके थे, हमें कही ना कहीं ये पता था कि हमारी उम्र को लेकर सवाल किए जाएंगे लेकिन वो सारे रिएक्शन मौसमी होंगे, जो हमें पसंद करते हैं या हमारे बारे में सोचते हैं, वो हमारे लिए खुश होंगे और कुछ लोग ऐसे होंगे जिन्हें ये अच्छा नहीं लगेगा लेकिन उनकी राय हमारे लिए मायने नहीं रखती हैं।'

आपकी ओर से किए जा रहे प्रयासों का रिजल्ट क्या होगा?
हालांकि अर्जुन ने कहा कि 'ऐसा नहीं है कि हमने इसके बारे में आपस में बात नहीं की। हमने इस बारे बहुत बार सोचा लेकिन एक इंसान के रूप में, मुझे मलाइका और उनकी जिंदगी के फैसलों को जगह और सम्मान देना था कि क्या वह चीजों को सार्वजनिक करना चाहती हैं या और ज्यादा समय देना चाहती हैं। फिर हम दोनों को लगा कि हम हर तरह का सवाल देने के लिए तैयार हैं इसलिए हमने सबको बता दिया। अर्जुन ने कहा कि हर किसी लाइफ में एक प्वाइंट आता है , जहां वो सोच-सोचकर थक जाता है कि आपकी ओर से किए जा रहे प्रयासों का रिजल्ट क्या होगा? हमारे साथ भी कुछ ऐसा ही हो गया था।'

प्यार को किसी लेबल की जरूरत नहीं है..
जब अर्जुन से ये पूछा गया कि 'आप दोनों उन गिने-चुने सेलिब्रिटी जोड़ों में से हैं जो यह दिखाते हैं कि आज के समय में प्यार को किसी लेबल की जरूरत नहीं है?, तब 'Two States' फेम एक्टर ने कहा कि हां, मैं उसके साथ खड़ा रहा हूं। और, वह मेरे साथ खड़ी है हमेशा। हमें कभी लोगों की अटकलों का सामना करना पड़ा तो कभी सोशल मीडिया विषाक्तता के कारण हमें अनावश्यक बातों को फेस करना पड़ा लेकिन मुझे और हमारे रिश्ते को इतनी गरिमा देने के लिए मैं मलाइका की प्रशंसा करता हूं। मलाइका के साथ खड़े होकर ऐसा कभी नहीं लगा कि यह कुछ असाधारण है। मैं उसके साथ खुश हूं।'
प्यार बस प्यार है...
हमें खुशी है कि हम अपनी तरह के पहले व्यक्ति थे जहां हमने दिखाया कि जब आप किसी से प्यार करते हैं तो उम्र का कोई मतलब नहीं होता है। और साथ ही, मुझे लगता है कि हमने इसे सबसे अच्छे तरीके से किया, और हमने चीजों को स्वाभाविक रूप से होने दिया और ये किसी के भी साथ हो सकता है और इसमें कुछ भी गलत और बेबुनियाद नहीं है। सच में प्यार बस प्यार है इसे किसी लेबल की जरूरत नहीं होती है।












Click it and Unblock the Notifications