पति ने मजाक में मॉडल पत्नी को कहा 'बंदरिया', उसके बाद जो हुआ आप सोच नहीं सकते, तन्नू सिंह की कहानी हैरान करेगी
Lucknow Death News: राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां हंसी-मजाक में कही गई एक बात ने खुशहाल दिखने वाले परिवार की खुशियां छीन ली हैं। राजधानी लखनऊ से सामने आई ये घटना न सिर्फ चौंकाने वाली है बल्कि रिश्तों की नाजुकता पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है।
हंसी-मजाक में कही गई बात से पत्नी का दुखा दिल
कहा जाता है कि शब्दों का असर गहरा होता है लेकिन यहां हंसी-मजाक में कही गई एक बात एक महिला की जिंदगी पर भारी पड़ गई। इंदिरा नगर इलाके में सामने आए इस मामले ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है, जहां एक खुशहाल दिखने वाले दंपती की कहानी अचानक एक दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गई।

इंदिरा नगर इलाके में हुई हैरान करने वाली घटना
जानकारी के अनुसार लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में एक महिला ने कथित तौर पर पति की बात से आहत होकर अपनी जान दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अुसार इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और महिला को अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पति के मजाक ने ले ली पत्नी की जान?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के इंदिरा नगर में रहने वाले राहुल अपनी मॉडल पत्नी तन्नु सिंह के साथ सीतापुर में एक रिश्तेदार के यहां गए थे। वापसी के दौरान कार में दोनों के बीच सामान्य बातचीत और हंसी-मजाक चल रहा था। इसी दौरान राहुल ने मजाक में पत्नी से एक ऐसा शब्द कह दिया, जो तन्नु को बेहद बुरा लगा।
पति ने मॉडल पत्नी को कहा- बंदरिया
-दरअयल तन्नू के पति राहुल ने मजाक में उन्हें 'बंदरिया' कह दिया था। बताया जा रहा है कि घर पहुंचते ही तन्नु काफी शांत हो गई थी और सीधे अपने रूम में चली गई थी। परिवार वालों को लगा कि वह थकान के कारण आराम करने गई है लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि ये तन्नू की आखिरी चुप्पी होगी।
-परिवार वालों के मुताबिक तन्नु को मॉडलिंग का शौक था और ऐसे में वह अपने प्रोफेशन के चलते आत्मविश्वासी और एक्टिव नजर आती थीं। हालांकि अंदर से उसका स्वभाव से काफी संवेदनशील और गंभीर था। माना जा रहा है कि पति की कही बात उन्हें गहराई से चोट पहुंचा गई, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई थीं।
पत्नी ने गुस्से में ले ली अपनी जान
-काफी देर तक कमरे से कोई आवाज न आने पर घरवालों को शक हुआ। जब उन्होंने खिड़की से अंदर झांककर देखा, तो सभी के होश उड़ गए। आपको बता दें कि तन्नु का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
-इंदिरा नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की शिकायत दर्ज हो चुकी है और गंभीरता से इसकी जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। आत्महत्या के कारणों की हर एंगल से पड़ताल की जा रही है।
-ये घटना एक बार फिर ये सवाल खड़ा करती है कि रिश्तों में कही गई छोटी-सी बात भी कितनी बड़ी चोट बन सकती है। हंसी में कही गई बात कब दिल पर बोझ बन जाए, ये समझना बेहद जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications