Huma Qureshi Wedding: क्या शादी करने जा रहीं हुमा कुरैशी? सामने आया सच, कौन है एक्ट्रेस का हमसफर?
Huma Qureshi Wedding: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हुमा कुरैशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हुमा कुरैशी जल्द ही शादी करने जा रही हैं। हालांकि अब तक इस खबर पर एक्ट्रेस या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
कौन हैं हुमा कुरैशी के 'स्पेशल वन'?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुमा कुरैशी का दिल सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर रचित सिंह (Rachit Singh) पर आया है। रचित सिंह इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स को ट्रेनिंग दे चुके हैं और बॉलीवुड सर्कल में अच्छी-खासी पहचान रखते हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, जिससे इनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है।

सोशल मीडिया और पब्लिक अपीयरेंस से बढ़ीं चर्चाएं
हुमा कुरैशी और रचित सिंह के बीच सोशल मीडिया पर भी खास बॉन्डिंग देखने को मिलती रही है। दोनों अक्सर एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते नजर आते हैं। इसके अलावा कई इवेंट्स और आउटिंग्स में भी उन्हें साथ देखा गया,जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
कब हो सकती है शादी?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये कपल अक्तूबर 2026 के आखिर या नवंबर की शुरुआत में शादी के बंधन में बंध सकता है। खबरों की मानें तो शादी की तैयारियां भी धीरे-धीरे शुरू हो चुकी हैं। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।
इंटिमेट वेडिंग प्लान, बाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
सूत्रों के मुताबिक हुमा कुरैशी अपनी शादी को काफी निजी रखना चाहती हैं। वह इस खास मौके पर सिर्फ अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों को ही शामिल करने की योजना बना रही हैं। हालांकि शादी के बाद एक बड़ा रिसेप्शन आयोजित किया जा सकता है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स शामिल हो सकते हैं।
फैंस को है आधिकारिक ऐलान का इंतजार
इन खबरों के सामने आने के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं और अब सभी को हुमा कुरैशी की तरफ से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। अगर ये खबर सच साबित होती है, तो ये बॉलीवुड की चर्चित शादियों में से एक हो सकती है।













Click it and Unblock the Notifications