‘दाढ़ी वाला आखिरी लुक’ कहकर Hrithik Roshan ने पोस्ट की तस्वीर, नए लुक के लिए बेताब हुए फैंस
बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम मैन ऋतिक रोशन को फैंस हमेशा बीयर्ड में ही देखते हैं लेकिन बहुत जल्द ऋतिक अपने इस लुक को बाय-बाय कहने वाले हैं।
मुंबई,
ऋतिक ने शेयर की फोटोज
अभिनेता ने अपने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा है कि नाइट, यानी ये तस्वीर रात की है। इसके साथ ही लिखा कि दाढ़ी वाली ये उनकी आखिरी पोस्ट है। यह फोटो शेयर हुई नहीं, कि एक्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगीं। उनके फैंस और फॉलोवर्स लगातार ऋतिक के इस पोस्ट पर कमेंट्स और लाइक्स दे रहे हैं।
करण जौहर की पार्टी में दिखे हैंडसम
बात करें करण जौहर की पार्टी की, तो ऋतिक ने यहां भी अपने लुक्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। ऋतिक ब्लैक कलर के सूट में हमेशा की तरह काफी हैंडसम लग रहे थे। इस मौके पर एक्टर ने सेल्फी लेकर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। इस फोटो में ऋतिक दाढ़ी में नजर आ रहे हैं।
फैंस में बढ़ी उत्सुकता
ऋतिक के रीसेंट पोस्ट से उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। तस्वीर और कैप्शन से तो साफ नजर आ रहा है कि एक्टर जल्द ही अपने नए अवतार में फैंस के सामने पेश होने जा रहे हैं। उनकी इस पोस्ट पर फैंस लगातार सवाल कर रहे हैं और उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में उनसे पूछ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications