Hrithik Roshan Net Worth: 3100 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं ऋतिक रोशन, 52 की उम्र में कैसे बनाई इतनी दौलत?
Hrithik Roshan Net Worth: बॉलीवुड के हैंडसम और सबसे फिट एक्टर्स में शुमार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ में काफी बिजी नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ समय से वह अपनी नई गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) के साथ टाइम स्पेंड करते दिखाई देते हैं।
ऋतिक रोशन के फिटनेस और लुक्स पर फिदा हैं लोग
ऋतिक रोशन भले ही साल में एक या दो ही फिल्में करते हों लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। उनकी पर्सनैलिटी, फिटनेस और लुक्स पर आज भी लाखों फैंस फिदा हैं।

ऋतिक रोशन का 52वां जन्मदिन
आज यानी 10 जनवरी 2026 को ऋतिक रोशन अपना 52वां जन्मदिन (Hrithik Roshan Birthday) मना रहे हैं। आपको बता दें कि 52 साल की उम्र में भी ऋतिक रोशन का चार्म बरकरार है और यही वजह है कि वह लगातार चर्चा में बने रहते हैं। इंडस्ट्री की सभी एक्ट्रेसेस ऋतिक के साथ काम करने के लिए उत्साहित नजर आती हैं।
Hrithik Roshan Net Worth: कितनी है ऋतिक रोशन की कुल संपत्ति?
कमाई के मामले में ऋतिक रोशन बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋतिक रोशन की कुल संपत्ति करीब 3100 करोड़ रुपये है। ऋतिक रोशन ने अपनी मेहनत से आज ये मुकाम हासिल किया है।
किस बिजनेस से होती है सबसे ज्यादा कमाई?
-ऋतिक रोशन की कमाई सिर्फ फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट तक सीमित नहीं है। उनका पॉपुलर एथलीजर ब्रांड HRX उनकी इनकम का सबसे बड़ा सोर्स है। दरअसल HRX युवाओं के बीच बेहद पॉपुलर है और इससे उन्हें हर साल करोड़ों रुपये की कमाई होती है।
-आपको बता दें कि पिछले 10 सालों में ऋतिक रोशन ने सिर्फ 7 फिल्मों में काम किया है। उन्हें आखिरी बार फिल्म वॉर 2 में देखा गया था जो कि 14 अगस्त 2025 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी।
कितना पैसा छापते हैं ऋतिक रोशन?
-ऋतिक रोशन एक फिल्म के लिए 70 से 100 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। वहीं सोशल मीडिया प्रमोशन के लिए वह 5 से 7 करोड़ रुपये प्रति पोस्ट लेते हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट की फीस 10 से 12 करोड़ रुपये प्रति ब्रांड है।
-ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव हैं। X हैंडल पर उनके 32.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं Instagram पर उन्हें 47.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया भी उनके लिए कमाई का एक बड़ा जरिया बन चुका है।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋतिक रोशन हर महीने करीब 20 करोड़ रुपये कमाते हैं। HRX ब्रांड से सालाना 260 करोड़ रुपये की इनकम होती है। इसके अलावा रियल एस्टेट में उन्होंने करीब 200 करोड़ रुपये का निवेश कर रखा है। Cult Fit और Zomato जैसे ब्रांड्स के एंडोर्समेंट से भी उन्हें मोटी रकम मिलती है।
जुहू में ऋतिक रोशन का सी-फेसिंग स्काई विला
ऋतिक रोशन मुंबई के जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर स्थित एक आलीशान सी-फेसिंग स्काई विला में रहते हैं। ये घर करीब 38,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इसमें 6500 स्क्वायर फीट का प्राइवेट टैरेस शामिल है। घर में सेंटोरिनी-इंस्पायर्ड डिजाइन वाला मंकी बार, लग्जीरियस इंटीरियर और शानदार पेंटिंग्स मौजूद हैं।
Hrithik Roshan Car Collection: लग्जरी कारों का शौक
ऋतिक रोशन को महंगी कारों का खास शौक है। उनके गैराज में- Rolls Royce Ghost Series II (कीमत: 4.5-5 करोड़ रुपये, Mercedes-Benz S-Class (कीमत: 1.41-2.78 करोड़ रुपये) और Mini Cooper Convertible मौजूद है। खास बात ये है कि ऋतिक अपनी Mercedes S-Class खुद ड्राइव करना पसंद करते हैं।
-
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications