ऋतिक रोशन ने 5 हफ्तों में बनाए सिक्स पैक एब्स, लोगों को दिखाया गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन
Hrithik Roshan Fitness: बॉलीवुड के हैंडसम एक्ट्र ऋतिक रोशन न सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि लोग उनके फिटनेस के भी दीवाने हैं। उनके स्टाइल और फिट बॉडी पर लोग मर मिटते हैं। साथ ही उनकी एक्टिंग की भी जमकर तारीफ होती है। उनके लुक्स इतने शानदार हैं कि हर कोई उन्हें कॉपी करने की कोशिश करता है। ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस को लेकर काफी मशहूर हैं। वह अक्सर अपनी फोटोज शेयर कर फैंस को फिटनेस गॉल्स देते रहते हैं। इस बार भी ऋतिक रोशन ने कुछ ऐसा ही किया है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
5 हफ्तों में ऋतिक रोशन ने बनाए 6 पैक्स ऐब्स
ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज को देख हर कोई हैरान हो रहा है। आपको बता दें कि फोटोज में ऋतिक रोशन की फिटनेस ट्रांसफोर्मेंशन की झलक देखने को मिल रही है। इन फोटोज के जरिए ऋतिक रोशन ने खुद बताया है कि उन्होंने सिर्फ 5 हफ्तों में कैसे अपने अपना वजन कम करके 6 पैक्स ऐब्स बनाए हैं।

एक्टर ने दिखाई बॉडी ट्रांसफोर्मेशन की झलक
ऋतिक रोशन ने इन फोटोज को शेयर कर एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने फोटोज के कैप्शन में अपनी इस जर्नी में उनका साथ देने वाले हर शख्स को धन्यवाद किया है, जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद का नाम भी शामिल है। ऋतिक रोशन ने लिखा है- 5 हफ्ते, शुरुआत से अंत तक, छुट्टी और शूटिंग के बाद...मिशन पूरा हुआ, घुटनों, पीठ, टखनों, कंधों, रीढ़ और दिमाग को धन्यवाद। अब आराम करने और हेल्दी होने का समय आ गया है।
ऋतिक रोशन ने अपने ट्रेनर को दिया धन्यवाद
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने अपने ट्रेनर से लेकर अपनी पूरी टीम का शक्रिया अदा किया है। साथ ही उन्होंने इस पोस्ट में अपने ट्रेनर के साथ हुई बातचीत की वॉयस नोट भी शेयर किए हैं। आपको बता दें कि फिटनेस को लेकर ऋतिक रोशन के डेडिकेशन की जमकर तारीफ हो रही है। लोग उनकी फिट बॉडी को खूब पसंद कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर दिखाई देंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं। ये फिल्म आगामी 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications