VIDEO: ऋतिक रोशन से मिलने के लिये 1400 किलोमीटर चलाई साइकिल, फैन का क्रेज देख शॉक्ड रह गए एक्टर
Hrithik Roshan Fan: बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम हंक और ग्रीक गॉड के रूप में मशहूर ऋतिक रोशन की फैन फॉलोइंग देखते ही बनती है। एक्टर की एक झलक पाने को फैंस बेताब रहते हैं। और रहें भी कैसे ना, अपनी डैशिंग पर्सनैलिटी के अलावा ऋतिक की दमदार एक्टिंग और डांस स्किल्स भी इतनी शानदार हैं। ऋतिक ने कोई मिल गया फिल्म से एक खास स्टारडम बनाया है। ऐसे में एक फैन हाल ही में एक्टर की फिल्म से ही इंस्पायर होकर उनके लिये कुछ खास कर गया।
ऋतिक रोशन से मिलने के लिए फैन का सफर
इस हार्डकोर फैन ने फरीदाबाद से मुंबई तक साइकिल चलाई और सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा के बारे में लोगों को बताया। उस शख्स को मुंबई पहुंचने में पूरे 22 दिन लगे और वह चार दिनों तक ऋतिक के घर के बाहर इंतजार करता रहा। फैन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किए और अभिनेता से मिलने की उम्मीद में अपनी कहानी को फैलाने के लिए दूसरों से मदद मांगी।

इस शख्स ने एक्टर से मिलने के लिये 1400 किलोमीटर की दूरी तय की, जो कोई मजाक नहीं है। इस बात से ये साफ दिखता है कि उसका एक्टर के लिये कितना पागलपन था, जो वो इतनी लंबी दूरी तय कर मुंबई आ पहुंचा।
दीवाली के दौरान फैन की दृढ़ता का फल तब मिला जब ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद के साथ जाते समय उसे देखा। एक्टर ने अपनी कार रोकी, फैन से बातचीत की और साथ में तस्वीरें खिंचवाईं। ये दिल को छू लेने वाली मुलाकात तब से ऑनलाइन वायरल हो रही है।
ऋतिक इस फैन से मिलकर वाकई बहुत खुश हुए। फैन के पास रुककर उससे बातचीत करने के एक्टर के हाव-भाव ने उन्हें कई लोगों के बीच और भी पॉपुलर बना दिया है। इस घटना से ऋतिक रोशन के प्रति उनके फैंस का प्यार साफतौर से देखा जा सकता है।
साइकिल से इतनी लंबी दूरी तय करना कोई छोटी बात नहीं है, ये दिखाता है कि कुछ लोग अपने पसंदीदा सितारों के लिए कितना गहरा सम्मान रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications