Hrithik Net Worth:100 रुपये थी ऋतिक की पहली सैलरी,अब हैं 100 करोड़ के मालिक, ऐसा है उनका कार कलेक्शन
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का 10 जनवरी को जन्मदिन है। इस दिन एक्टर अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। आइए जानते हैं एक्टर की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।
Hrithik Roshan Birthday: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का 10 जनवरी को जन्मदिन है। इस दिन एक्टर अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। एक्टर के डांस मूव्स और उनकी स्माइल के लाखों दीवाने हैं। मगर अपनी पर्सनल लाइफ से लोगों का अपनी ओर ध्यान खींचने वाले ऋतिक रोशन ने लोगों के दिलों में अपनी बेहतरीन फिल्मो से अलग पहचान बनाई है। कहो न प्यार है, से अपना सफर शुरू करके सुपर 30 और वॉर जैसी हिट फिल्में देने वाले ऋतिक रोशन ने अपने करियर में कई उतार चढ़ाव देखे। लेकिन आज उनके पास आलीशान घर के साथ-साथ कई लग्जरी गाड़ियां है। चलिए, एक्टर के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके नेटवर्थ के बारे में।
Recommended Video

ऋतिक रोशन की पहली कमाई
ऋतिक रोशन ने बेहद कम उम्र से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 7 साल की उम्र में फिल्म आशा में डांस किया था। जिसके लिए एक्टर ने कुल 100 रुपये फीस चार्ज की थी। इसके बाद से उनका बतौर चाइल्ड एक्टर करियर शुरू हुआ। इसके अलावा ऋतिक रोशन ने अपने पिता राकेश रोशन के असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया है। उसके बाद धीरे-धीरे वह अपनी सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए।

ऋतिक की कुल संपत्ति
ऋतिक रोशन का नाम उन अभिनेताओं में शामिल है जो कि, सबसे अधिक फीस चार्ज करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक कुल 370 मिलियन डॉलर्स की संपत्ति के मालिक हैं। यानी कि, एक्टर के पास भारत के हिसाब से 2700 करोड़ की संपत्ति है।

ऋतिक रोशन की फीस
ऋतिक रोशन एक फिल्म के लिए लगभग 35 करोड़ फीस चार्ज करते हैं। इसके अलावा उनकी कमाई कई सारे विज्ञापन से भी हो जाती है। वह किसी एक प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए 8 से 15 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। लेकिन, उनकी कमाई सबसे ज्यादा फिल्मों से ही होती है। सालभर में उनकी एक या दो फिल्में ही रिलीज होती हैं।

एक्टर के साथ ऋतिक हैं बड़े बिजनेसमैन
इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी ऋतिक की कमाई होती है। साथ ही वह एक बहुत बड़े बिजनेसमेन भी हैं। मुंबई और दिल्ली में उनके कई रेस्टोरेंट भी हैं। जिससे उनकी पूरे साल की कमाई लगभग 180 करोड़ रुपये हो जाती है। कुल मिलाकर ऋतिक रोशन की गिनती उन एक्टर्स में होती है जिनकी सिनेमा जगत में सबसे अधिक कमाई है।

ऋतिक रोशन की प्रॉपर्टी
बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश एक्टर ऋतिक रोशन के पास भी 100 करोड़ से ज्यादा की कीमत का आलीशान घर है। इतना ही नहीं ऋतिक के पास जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर दो अपार्टमेंट्स हैं और एक फ्लैट भी है। जिसे उन्होंने किराए पर दिया हुआ है। मुंबई के अलावा ऋतिक रोशन की दिल्ली, बैंगलोर के पॉश इलाकों में भी प्रॉपर्टी है। जिसकी कीमत करोड़ों में है।

ऋतिक का कार कलेक्शन
यही नहीं बाकी अभिनेताओं की तरह ऋतिक रोशन भी लग्जरी गाड़ियों का शौंक रखते हैं। उनके कार कलेक्शन की बात करें तो, एक्टर के पास फरारी, वोल्वो, ऑडी, मर्सिडीज और पोर्श जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। जिसकी कीमत 25 करोड़ और उससे ज्यादा की होगी।












Click it and Unblock the Notifications