ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण फिल्म 'फाइटर' में दिखेंगे एकसाथ, ले रहे हैं मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग

फिल्म 'विक्रम वेधा' की शूटिंग खत्म करने के बाद अब ऋतिक रोशन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

मुंबई, 14 जूनः बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'विक्रम वेधा' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'विक्रम वेधा' की शूटिंग खत्म करने के बाद अब ऋतिक रोशन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में पहली बार ऋतिक रोशन औ दीपिका पादुकोण की जोड़ी पहली बार ऑनस्क्रीन पर धमाल मचाएगी।

hrithik roshan

ऋतिक रोशन लेंगे मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग
खबर है कि फिल्म 'फाइटर' का प्री-प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन इस समय अपनी फिल्म फाइटर के लिए पुरजोर मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन एक्शन मोड में नजर आने वालें है। इसके लिए उन्होंने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। फिल्म के किरदार में खुद को फिट साबित करने के लिए ऋतिक ने अपनी बॉडी पर काम करना शुरू कर दिया है। जुलाई आने तक ऋतिक काफी तैयारी खत्म कर चुके होंगे। वहीं इस फिल्म की शूटिंग को भी जल्द से जल्द खत्म किया जाएगा।

साल 2023 में रिलीज होगी ये फिल्म
मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म के लिए मसल्स को कम करने के अलावा ऋतिक को मार्शल आर्ट के कई फॉर्म्स की ट्रेनिंग भी लेनी है। वहीं इस फिल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोण फिलहाल किसी औक प्रोजेक्ट की शूटिंग में िबजी हैं। करंट प्रोजेक्ट का काम खत्म करने के बाद अगले महीने से वह भी ऋतिक रोशन के साथ मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेना शुरू करेंगी। फिल्म 'फाइटर' को भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म बताया जा रहा है। 'बैंग बैंग' और 'वॉर' के बाद ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ आनंद की ये तीसरी फिल्म है। यह फिल्म अक्टूबर 2023 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+