Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' कैसे साबित होगी ब्लॉकबस्टर, जानें ये 3 बड़े कारण, उड़ जाएंगे होश

Shah Rukh Khan Jawan Blockbuster: इस समय बॉलीवुड के किंग खान और उनकी अपकमिंग फिल्म 'जवान' लोगों के जुबान पर चढ़ी हुई है। लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। फिल्म 'जवान' को रिलीज होने में सिर्फ एक दिन बाकी है और ऐसे में मूवी की दमदार एडवांस बुकिंग को देखकर उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म अपने ओपनिंग डे पर धूम मचा सकती है। ये फिल्म आगामी 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान की ये फिल्म एक्शन से भरपूर है जिसका निर्देशन एटली ने किया है।

आपको बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म मेकर्स से लेकर आम लोगों तक को उम्मीद है कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। आइए आपको बताते हैं इस फिल्म की कुछ खास बातें जो कि इसे सुपरहिट बना सकती हैं।

jawan

फिल्म की धमाकेदार एडवांस बुकिंग
फिल्‍म जवान की एडवांस बुकिंग ने देश से लेकर विदेश तक में धूम मचा रखी है। अब तक ओपनिंग डे के लगभग सभी शोज 70 फीसदी से अधिक बुक हो चुके हैं। शाहरुख खान की 'जवान' की एडवांस बुकिंग को चार दिन हो गए हैं। हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में रिलीज होने वाली इस मूवी ने इन चार दिनों में 21.14 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'जवान' के अब तक 7 लाख 41 हजार 958 टिकट्स बिके हैं।

साउथ इंडस्ट्री से फिल्म का कनेक्शन
आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म जवान का साउथ इंडस्ट्री के साथ एक बड़ा कनेक्शन है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा स्क्रीन पर रोमांस करती नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में नेगेटिव किरदार में साउथ के दमदार एक्टर विजय सेतुपति दिखाई देंगे। वहीं साउथ के मेगास्टार विजय थलापति इस मूवी में कैमियो करते नजर आएंगे। सबसे बड़ी बात ये है कि किंग खान की इस फिल्म के डायरेक्टर साउथ के फेमस निर्देशक एटली हैं।

नेगेटिव और डबल रोल में शाहरुख खान
जानकारी के अनुसार फिल्म जवान में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां किंग खान बाल्ड लुक में मेट्रो ट्रेन को हाईजैक करते दिखाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वह एक पुलिस ऑफिसर के रोल में भी नजर आ रहे हैं। लोगों को रोमांटिक शाहरुख खान से विलेन शाहरुख खान ज्यादा पसंद है। फिल्म में भी उनका नेगेटिव किरदार लोगों को देखने को मिलेगा जो कि तबाही मचा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+