सलमान खान ने अपनी पतली टांगो को ऐसे बनाया था मोटा, लड़कियों की लैगिंग्स पहनकर किया था ऐसा काम
Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली थी। इसी फिल्म से सलमान खान ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। उनकी ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था।
सलमान खान की दुबली पतली बॉडी
इस फिल्म के सुपरहिट साबित होते ही सलमान खान को बॉलीवुड की कई और मूवीज का ऑफर मिलने लगा था। कहा जाता है कि सलमान खान की दमदार एक्टिंग और क्यूट से चेहरे ने तो लोगों का दिल जीत लिया था लेकिन उनकी बॉडी एक हीरो की तुलना में बहुत ही दुबली पतली थी।

सलमान खान का उड़ाया जाता था मजाक
सलमान खान के शुरुआती फिल्मी करियर में इस दुबली पतली बॉडी ने उन्हें बहुत तंग किया था। कई लोगों ने तो सलमान खान का जमकर मजाक भी उड़ाया था। आपको बता दें कि सलमान खान ने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी तब वह केवल 24 साल के थे। उस समय सलमान खान बहुत ही ज्यादा दुबले-पतले थे।
'जीन्स के नीचे लड़कियों वाली लैगिंग्स पहनी'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' के कई सीन्स में जीन्स के नीचे लड़कियों वाली लैगिंग्स पहनी थी। उन्होंने ऐसा सिर्फ इसलिए किया था ताकि जीन्स में उनके दुबले-पतले पैर थोड़े मोटे दिख सकें। फिल्म के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या को लगा था कि एक हीरो के मुताबिक सलमान खान की टांगे काफी पतली थीं।
सलमान खान की पतली टांगों की परेशानी
फिल्म के डायरेक्टर ने बताया था कि सीन्स में हवा चलते ही सलमान खान की पतली टांगों का पता चल जाता था। ये बहुत ही अजीब सा दिखता था। इसी वजह से सलमान खान को जीन्स के नीचे लड़कियों की करीब 5 लैगिंग्स पहनाई जाती थी ताकि उनके पैर मोटे दिख सकें।












Click it and Unblock the Notifications