करोड़ों की कमाई करने वाली KGF-2 के मोहन जुनेजा थे कितनी संपत्ति के मालिक?

केजीएफ के पहले पार्ट और केजीएफ चैप्टर-2 में काम कर चुके मोहन जुनेजा को शनिवार को निधन हो गया।

नई दिल्ली: फिल्म जगत से शनिवार को उस वक्त बुरी खबर आई, जब फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में काम कर चुके अभिनेता मोहन जुनेजा का निधन हो गया। मोहन जुनेजा काफी दिनों से बीमार थे और बेंगलुरु के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर के तौर मोहन जुनेजा ने काफी सुर्खियां बटोरीं थी और आखिरी बार वो फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आए थे। मोहन जुनेजा के निधन पर फिल्म जगत की कई हस्तियों ने शोक प्रकट किया है। आइए जानते हैं कि मोहन जुनेजा अपने परिवार के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं।

कॉलेज के दिनों से ही थियेटर करने लगे थे मोहन

कॉलेज के दिनों से ही थियेटर करने लगे थे मोहन

कई कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुके मोहन जुनेजा स्कूल-कॉलेज के दिनों से ही थियेटर करने लगे थे। 2008 में आई कन्नड़ रोमांटिक फिल्म 'संगमा' से मोहन जुनेजा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। फिल्मों में एक्टिंग के अलावा मोहन ने कुछ फिल्मों के लिए डायलॉग लिखने का भी काम किया था। कई वेबसाइट्स और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहन जुनेजा करीब 73 लाख रुपए की संपत्ति के मालिक थे।

2013 में की लगातार 5 फिल्में

2013 में की लगातार 5 फिल्में

2009 में मोहन जुनेजा ने कन्नड फिल्म 'टैक्सी नंबर-1' में काम किया और इसके बाद फिल्म जगत में उनका करियर आगे बढ़ने लगा। 2010 में उन्होंने कन्नड़ भाषा में बने नाटक 'नारद विजय' और 'अरेथा' में भी एक्टिंग की। इसके बाद साल 2012 में उनकी 'स्नेहीथारु' और 'कोको' फिल्में रिलीज हुईं। सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके मोहन ने साल 2013 में लगातार पांच फिल्में- लक्ष्मी, पेड पाडे, बृंदावन, कुंबा राशि और स्वीटी कीं।

केजीएफ से मिली पहचान

केजीएफ से मिली पहचान

हालांकि मोहन जुनेजा को सबसे ज्यादा पहचान मिली फिल्म केजीएफ से। 2018 में आई केजीएफ के पहले भाग में अभिनेता यश के साथ काम करने वाले मुकेश जुनेजा 2022 में रिलीज हुई केजीएफ चैप्टर-2 में भी नजर आए। मूल तौर पर कर्नाटक के तुमकुर में रहने वाले मोहन जुनेजा फिलहाल बेंगलुरु में रह रहे थे, जहां शनिवार को उन्होंने एक हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांस ली।

मोहन की आखिरी फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड

मोहन की आखिरी फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड

14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई मोहन जुनेजा की आखिरी फिल्म केजीएफ-2 लगातार बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस दौरान जर्सी, हीरोपंती-2 और रनवे-34 जैसी हिंदी फिल्में भी आईं, लेकिन कोई भी केजीएफ-2 के आगे नहीं टिक पाई। कमाई की अगर बात करें तो केजीएफ चैप्टर 2 अब तक 400 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। केजीएफ-2 कमाई के मामले में तान्हाजी, पीके और दंगल को पीछे छोड़ते हुए दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर अभी भी एसएस राजामौली की बाहुबली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+