Indian Idol के विनर को ट्रॉफी के साथ मिलेगा कितना कैश प्राइज, जानिए
मुंबई, 15 अगस्त: सोनी टीवी के सबसे लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का फिनाले शुरू हो गया है, जो रविवार रात 12 बजे तक जारी रहेगा। शो के टॉप 6 कंटेस्टेंट पवनदीप राजन, शनमुख प्रिया, मोहम्मद दानिश, सायली कांबले, अरुणिता कांजीलाल और निहाल टौरो हैं। जिनके बीच कड़ी टक्कर जारी है। हर बार इंडियन आइडल के विनर को ट्रॉफी के साथ इनाम के तौर पर बड़ी राशि दी जाती है। आइए जानते हैं कि इस बार क्या है खास-
Recommended Video

25 लाख कैश
इंडियन आइडल के मेकर्स ने सीजन 12 के लिए भी एक शाइनिंग ट्रॉफी रखी है, जो गोल्डन कलर की है। इसके अलावा उस पर 12 लिखा है। वहीं जो भी कंटेस्टेंट विजेता घोषित होगा, उसको बतौर इनाम 25 लाख की राशि दी जाएगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा जा रहा कि विजेता को म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट भी मिलेगा।

क्या होंगे दो विनर?
कई दिनों से ये खबर आ रही कि इस बार मेकर्स ने दो विजेता घोषित करने का प्लान बनाया है, जो दर्शकों के लिए सरप्राइज होगा। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हाल ही में पवनदीप ने एक वेबसाइट को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उनसे दो विनर से जुड़ा सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि उनको इस बारे में पुख्ता नहीं पता। अगर ऐसा होता है, तो ये सच में ऐतिहासिक होगा।

मेकर्स बनाएंगे रिकॉर्ड
एक प्रेस मीट में सोनी टीवी के प्रोग्रामिंग हेड आशीष गोलवलकर ने कहा कि ये एक दबाव की स्थिति है। आपको सीधे 12 घंटे प्रोग्राम करना होता है और इसका मतलब है कि आपको एक बार में 3 सप्ताह का कंटेंट शूट करना होगा। ये एडिटिंग टीम को भी काफी परेशान करेगा। उन्होंने आगे कहा कि शायद ये रियलिटी टीवी में एक नए युग का प्रतीक होगा। उनकी टीम इस बार नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

पिछले विजेता की बदली किस्मत
आपको बता दें कि पिछला सीजन सनी हिंदुस्तानी ने जीता था। जब वो शो में आए थे तो जूते पॉलिश करने का काम करते थे। इसके बाद उन्होंने अपनी आवाज से सबको दीवाना बना दिया। जीतने के बाद उन्हें भी ट्रॉफी के साथ 25 लाख की राशि मिली थी। फिर उनकी किस्मत बदल गई। हाल ही में वो लंदन में एक शो करके आए, जिसमें हजारों लोग शामिल थे। इसके अलावा वो एक विदेशी लड़की के साथ रिलेशन में हैं।

जीत से पहले मिलने लगे ऑफर
भले ही फिनाले में कोई कंटेस्टेंट जीते, लेकिन शो के सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले कंटेस्टेंट्स की किस्मत बदलनी शुरू हो गई है। हाल ही में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल को लेकर हिमेश रेशमिया ने एक गाना लॉन्च किया था। उससे पहले सवाई भाट को भी लेकर उन्होंने एक प्रोजेक्ट पूरा किया। ऐसे में देखा जाए, तो ज्यादातर अच्छे कंटेस्टेंट्स को बॉलीवुड से ऑफर मिलने शुरू हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications