अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में अब तक कंटेस्टेंट्स ने जीते कितने करोड़? 16 सीजन तक का बहीखाता
KBC 17 Update: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 ने अपने दमदार कैंपेन 'जहां अकल है, वहां अकड़ है' के साथ जबरदस्त चर्चा बटोरी है, एक ऐसा विचार जिसने पूरे देश की सोच को छू लिया है। नया सीजन आम आदमी की अकल (ज्ञान) और उसे लेकर उनकी अकड़ (गर्व) का जश्न है और केबीसी में, यह गर्व अक्सर बड़ी जीत में बदल जाता है।
इस सीजन की शुरुआत 11 अगस्त से शुरू होगा। लेकिन इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर पिछले 16 सालों में अभी तक कंटेस्टेंट्स ने कितने करोड़ रुपये की राशि जीती है।

पिछले 16 सीज़न में, प्रतिभागियों ने मिलकर लगभग ₹239 करोड़ की इनामी राशि जीती है। सीज़न 17 के प्रोमो, जिसमें होस्ट अमिताभ बच्चन नज़र आ रहे हैं, ने दर्शकों के दिलों में तुरंत जगह बना ली है, जहां झलक मिलती है शानदार जवाबों की, रोमांचक खेल की और शायद रिकॉर्ड तोड़ जीत की, ये सब मिलकर इसे अब तक के सबसे शानदार केबीसी सीज़न में से एक बनाते हैं। लगभग 1368 एपिसोड और 16 यादगार सीज़न की इस मशहूर यात्रा में, अब तक करीब 2143 प्रतिभागियों ने हॉटसीट पर बैठने का मौका पाया है।
बता दें, द फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति 17' के हर एक एपिसोड के लिए 5 करोड़ रुपये की फीस ले रहे हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स और अमिताभ बच्चन की ओर से कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। अगर ये फीस सही है तो यह टीवी इंडस्ट्री की सबसे मोटी फीस साबित हो जाएगी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि 'कौन बनेगा करोड़पति' के प्रसारण के समय के कारण सोनी टीवी का लोकप्रिय शो 'सीआईडी 2' भी बंद हो सकता है। हालांकि इस पर भी अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं सामने आई है।
'कौन बनेगा करोड़पति 17' का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे, 11 अगस्त से सोनी टीवी पर किया जाएगा। शो के दो प्रोमो पहले ही जारी किए जा चुके हैं। एक प्रोमो में टीवी अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर खान भी दिखाई दे रही हैं, जो 'बिग बॉस' में भी नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications