Housefull 5 Movie Trailer: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर हुआ रिलीज
Housefull 5 Movie Trailer: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मेकर्स ने इसे ग्रैंड बनाने के लिए मुंबई के बड़ा इवेंट रखा। जहां इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया गया। इस फिल्म के ट्रेलर के लिए फैंस भी खूब एक्साइटेड थे।
फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। मेकर्स ने स्ट्रैटजी के तहत 10 दिन पहले ट्रेलर रिलीज किया है। अब इस फिल्म की स्टारकास्ट इसके प्रमोशन में जुट जाएगी। ये पहली बॉलीवुड फिल्म फ्रैंचाइजी है जिसके अबतक पांच पार्ट बने हैं।

इस मल्टीस्टार फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह और रंजीत जैसे एक्टर हैं। हाउसफुल 5 को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है।
देखिए फिल्म का ट्रेलर...
कैसा है ट्रेलर
ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है, इसका ट्रेलर खुलता है बीच समंदर में एक बड़े क्रूज से। जहां एक पार्टी चल रही है। जो करोड़पति रंजीत की है। जहां वो अपनी संपत्ति के वारिस का ऐलान करने वाले हैं। वो कहते हैं कि जॉली इसका मालिक होगा। तभी तीन जॉली आते हैं। लड़ाई इस बात की है कि असली जॉली कौन है। तभी वहां एक मर्डर हो जाता है। जिसके बाद कहानी 360 डिग्री घूम जाती है। जिसके बाद एंट्री होती है, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ की। ट्रेलर 3 मिनट 53 सेकेंड का है। इसमें एक तरह से कहानी बता दी गई है। आखिर कहानी कहां से शुरू होगी और कहां खत्म होगी। मोटा माटी यही इसकी कहानी है। ये कंफ्यूज भी करती है। अब देखना ये कि दर्शकों का किस तरह से रिस्पॉन्स मिलता है। हालांकि इसके पहले पार्ट्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म में इस बार नाना पाटेकर की भी एंट्री हुई है।












Click it and Unblock the Notifications