House Arrest Controversy: कानूनी पचड़े में फंसे एजाज खान, पुलिस में हुई शिकायत, अब क्या होगा एक्टर के साथ?
House Arrest Controversy: 'उल्लू ऐप' पर एजाज खान का रिएलिटी शो 'हाउस अरेस्ट' स्ट्रीम होता है जो कि इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शो को लेकर चारों तरफ खूब बवाल मचा हुआ है। दरअसल शो पर सरेआम अश्लीलता दिखाने का आरोप लगा है।
'हाउस अरेस्ट' को लेकर मुसीबत में फंसे एजाज खान
आपको बता दें कि हाउस अरेस्ट शो का एक वीडियो क्लिप हाल ही में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसके बाद इंडस्ट्री में हंगामा मच गया था। आम लोगों से लेकर राजनेताओं तक ने शो को बंद करने की मांग की। वहीं इस हंगामे के बीच शो को उल्लू ऐप से हटा दिया गया है।

एजाज खान के खिलाफ दर्ज हुआ केस
-हालांकि एजाज खान की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। उनके खिलाफ अब केस दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने गत 2 मई 2025 (शुक्रवार) को हाउस अरेस्ट शो के होस्ट एजाज खान, प्रोड्यूसर राकुमार पांडे सहित कई और लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
-पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उल्लू ऐप पर स्ट्रीम होने वाले रिएलिटी शो हाउस अरेस्ट पर अश्लील कंटेंट दिखाने का आरोप लगा है और अब इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
-हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के अंबोली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया है- राइटविंग कार्यकर्ता गौतम रावरिया की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक्टर एजाज खान, 'हाउस अरेस्ट' शो के प्रोड्यूसर राजकुमार पांडे और उल्लू ऐप के अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
-वहीं शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस शो में अश्लील हरकतें करने के साथ साथ गंदी भाषा का भी इस्तेमाल किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार इसमें महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले सीन दिखाए गए थे।
विश्व हिंदू परिषद द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत
मुंबई पुलिस के अनुसार उल्लू ऐप पर हाउस अरेस्ट नाम के शो को लेकर चल रहे विवाद के सिलसिले में एजाज खान और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बीएनएस की धारा 296, 3 (5), आईटी एक्ट की धारा 67, 67 (ए) और महिलाओं के अभद्र चित्रण की धारा 4,6 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। विश्व हिंदू परिषद द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
उल्लू ऐप से डिलीट किए गए शो के सभी एपिसोड
आपको बता दें कि विवाद बढ़ने के बाद उल्लू ऐप से हाउस अरेस्ट शो के सभी एपिसोड हटा दिए गए हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसे अपनी ऑफिशियल साइट से भी डिलीट कर दिया है।
महाराष्ट्र भाजपा एमएलसी ने 'हाउस अरेस्ट' पर बैन की मांग की थी
वहीं महाराष्ट्र भाजपा एमएलसी चित्रा वाघ ने 'हाउस अरेस्ट' पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की थी और आरोप लगाया था कि इसका कंटेंट अश्लील और समाज के लिए, विशेषकर बच्चों के लिए हानिकारक है। उन्होंने आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव से ऐसे शोज को बढ़ावा देने वाले मोबाइल ऐप के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया था।
कैसे शुरू हुआ हाउस अरेस्ट शो का विवाद?
सोशल मीडिया पर वीडियो में दिखाया जा रहा था कि शो के होस्ट एक्टर एजाज खान कंटेस्टेंट्स से कपड़े उतारने से लेकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए अलग-अलग पोजिशन को लेकर बातें कर रहे थे। एजाज खान सिर्फ बातें ही नहीं कर रहे थे बल्कि वह कंटेस्टेंट्स से इन पोजिशंस की एक्टिंग करने के लिए भी कह रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications