'Honey Singh ने मुझसे कोरे कागज पर साइन कराए थे', बादशाह ने रैपर पर लगाया धोखेबाजी का आरोप

Badshah and Honey Singh: बॉलीवुड के फेमस रैपर और सिंगर बादशाह और यो यो हनी सिंह इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में बादशाह ने हनी सिंह के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलकर बात की है। आपको बता दें कि एक समय ऐसा था जब बादशाह और हनी सिंह, दोनों एक ही बैंड माफिया मुंडीर का हिस्सा थे। एक नए इंटरव्यू में बादशाह ने हनी सिंह को सेल्फ सेंटर्ड बताया। बादशाह ने इंटरव्यू में कहा कि हनी सिंह कई बार उनकी कॉल्स को नजरअंदाज कर देते थे। बादशाह ने बताया कि उनके जीवन के कई साल चुनौतीपूर्ण थे और आखिरकार उन चुनौतियों ने उन्हें बदल ही दिया।

क्या था माफिया मुंडीर
माफिया मुंडीर बैंड ने गबरू, हाय मेरा दिल, ग्लासी, गेट अप जवानी, सिफ्तान और कई सुपरहिट गाने दिए हैं। इस बैंड ने आखिरी बार साल 2012 में परफॉर्म किया था। माफिया मुंडीर में हनी सिंह और बादशाह के अलावा रफ्तार, इक्का और लिल गोलू भी सिंगर और रैपर के तौर पर शामिल थे।

honey singh

हनी सिंह से अनबन पर बादशाह ने कही ये बात
हाल ही में राज शमानी के साथ एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में, बादशाह ने हनी सिंह के साथ अपने मतभेदों पर चुप्पी तोड़ी है। बादशाह ने कहा है- माफिया मुंडीर एक बैंड था और समान विचारधारा वाले लोग इसमें एकसाथ काम कर रहे थे। इस बैंड में मुख्य रूप से मैं और हनी सिंह ही थे। साल 2009 में मेरे और हनी सिंह के बीच में एक ब्रेक आ गया था। दरअसल मैं नौकरी करता था और ऐसे में मैं बहुत डरा हुआ था।

'मेरे कॉल नहीं उठाते थे हनी सिंह'
बादशाह ने आगे कहा- हनी सिंह भी मेरे रडार से दूर था और जब मैंने उसे कॉल करने की कोशिश की थी तो उसने मेरी कॉल टाल दी थी। लेकिन जब तक हम माफिया मुंडीर में थे, हमने कभी नहीं मिले। अगर हम मिले होते तो शायद चीजें अलग होतीं।

बादशाह ने कहा- सेल्फ सेंटर्ड थे हनी सिंह
सिंगर और रैपर हनी सिंह के बारे में बात करते हुए बादशाह ने कहा- मैंने बहुत से गाने बनाए लेकिन वो रिलीज नहीं हुए। हनी सिर्फ अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। मैं साल 2006 से 2009 तक माफिया मुंडीर के साथ जुड़ा हुआ था। मेरे माता-पिता इस बैंड को लेकर बहुत चिंतित थे। मेरे पैरेंट्स मेरे करियर को लेकर काफी टेंशन में रहते थे। साल 2011 में हनी सिंह के साथ मेरा पहला गाना आया गेट अप जवानी। बादशाह ने आगे कहा- मैं बहुत सारे गाने बना रहा था लेकिन हनी सिंह मेरी तरफ ध्यान ही नहीं दे रहे थे। फिर मैंने उनसे कहा- प्लीज मेरे बारे में भी सोचें। मैं सब कुछ छोड़कर यहां आया हूं। आपको ऐसा नहीं होना चाहिए। आप सेल्फ सेंडर्ड हैं।

'हनी सिंह ने मुझसे कोरे कागज पर साइन कराया था'
बादशाह ने कहा- एक तरफ आप मुझे भाई कहते हैं, लेकिन दूसरी तरफ, आप मेरे संघर्षों को स्वीकार करने में विफल रहते हैं। उन्होंने आगे बताया- हनी सिंह ने मुझसे कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराए थे। मैं उन अनुबंधों के बारे में नहीं जानता था। ये मेरे लिए एक कठिन समय था। बादशाह ने उसी पॉडकास्ट के दौरान अपने नए एल्बम पर काम करने के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वह नए म्यूजिक एल्बम पर काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+