हनी सिंह की बॉडी में आया अब तक का सबसे बड़ा बदलाव, फोटो देख लड़कियां बोलीं- Wow

नई दिल्ली, मार्च 26। पंजाबी रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह को भला कौन नहीं जानता। भले ही अब हनी सिंह के गाने उतने ना चलते हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में अभी भी कोई कमी नहीं है और इसकी वजह है उनका स्टाइलिश लुक। हनी सिंह आए दिन अपने लुक को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। इस बीच हनी सिंह ने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। उनके नए लुक को देखकर हर कोई हैरान है।

देखते ही बनती है हनी सिंह की बॉडी

देखते ही बनती है हनी सिंह की बॉडी

हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनका बदला हुआ लुक नजर आ रहा है। इस फोटो में हनी सिंह की बॉडी जबरदस्त लग रही है। फोटो देखकर लगता है कि उन्होंने जबरदस्त वर्कआउट करने के बाद यह बॉडी बनाई है। फोटो में हनी सिंह के शोल्डर की मांसपेशियां नजर आ रही हैं। हनी सिंह की इस फोटो को देख फैंस काफी हैरान हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, हनी सिंह की यह फोटो हैदराबाद में एक शो के लिए जाने से पहले की है।

फोटो में हनी का ड्रेसिंग स्टाइल

फोटो में हनी का ड्रेसिंग स्टाइल

हनी सिंह की फोटो पर फैंस ने खूब सारा प्यार लुटाया है। फैंस ने उनकी फोटों पर कॉमेंट बॉक्स में रेड हार्ट वाली इमोजी से भर दिया है। आपको बता दें कि हनी सिंह इस फोटो में बहुत ही स्लिम ट्रिम नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपना काफी वजन घटाया है। बात करें ड्रेस अप की तो फोटो में हनी सिंह ग्रीन कलर की एक शॉर्ट इनर वियर में हैं और नीचे ब्लैक पजामा पहना है। साथ थी ग्रीन कलर के जूते पहने हैं।

हनी सिंह की फोटो पर यूजर्स के कमेंट

हनी सिंह की फोटो पर यूजर्स के कमेंट

आपको बता दें कि हनी सिंह ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "Lets Roll Hyderabad tonight!! Club Prism" लिखा है। हनी सिंह की फोटो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'किंग इज बैक' तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'पाजी तुस्सी कमाल दिख रहे हो'। आपको बता दें कि होली के समय हनी सिंह गोवा में थे।

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान ने शेयर की Eight-Pack एब्स फोटो, 56 की उम्र में इतना फिट देख फैंस हुए हैरान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+