Honey Singh: 'मैं भारतीय महिलाओं को नहीं कर सकता डेट', अफेयर को लेकर हनी सिंह का चौंकाने वाला खुलासा
Honey Singh: बॉलीवुड के सिंगर, रैपर, प्रोड्यूसर और एक्टर हनी सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वह अपनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'यो यो हनी सिंह: फेमस' की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
साल 2003 में हनी सिंह ने शुरू किया था करियर
आपको बता दें कि हनी सिंह ने साल 2003 में एक हिप-हॉप म्यूजिक प्रोड्यूसर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं नवंबर 2011 में उनका पहला एल्बम, इंटरनेशनल विलेगर रिलीज हुआ था। इसके बाद सिंगर ने इंडस्ट्री में अपने कदम जमा लिए और अब उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग भी है।

भारतीय महिलाओं को को लेकर हनी सिंह ने कही ऐसी बात
नेटफ्लिक्स पर डॉक्यूमेंट्री 'यो यो हनी सिंह: फेमस' रिलीज होने के बाद से हनी सिंह काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज में उन्होंने अपनी लाइफ के रॉ और अनफिल्टर्ड साइड का खुलासा किया है। इस डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने अपने अफेयर्स, एक्स पत्नी शालिनी तलवार के साथ अपनी शादी और अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
हनी सिंह का नया वीडियो हुआ वायरल
अब नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हनी सिंह, तन्मय भट्ट, रोहन जोशी और कुल्लू उर्फ आदित्य कुलश्रेष्ठ के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस बातचीत के दौरान हनी सिंह से बहुत सारे सवाल पूछे गए थे।
'मैं भारतीय महिला को डेट नहीं कर सकता'
हनी सिंह से पूछा गया था कि क्या एक फेमस सेलेब होने की वजह से उनके लिए डेट करना मुश्किल है। इस सवाल के जवाब में हनी सिंह ने कहा था- हां, ये इस पर डिपेंड करता है कि आप किसे लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। एक भारतीय सेलिब्रिटी के रूप में ये बहुत प्रॉब्ल्मैटिक है कि आप किसी भारतीय महिला को डेट नहीं कर सकते क्योंकि वह आपको पहले से ही जानती होगी
'मैं जहां भी जाता हूं, क्रू मेरे साथ जाता है'
हनी सिंह ने आगे कहा- आप जहां भी जाते हैं क्रू आपके साथ जाता है। इसलिए आप कभी नहीं जान सकते कि क्या वह आपको पसंद करती है या आप जो लग्जरी लाइफ जी रहे हैं उसे पसंद करती है। हनी सिंह ने खुलासा किया कि उन्हें डेट के लिए ऐसी जगह पर लोगों को ढूंढना पसंद है, जहां उन्हें पता न हो कि वो कौन हैं।
'मेरा एक सीक्रेट नाम है माहिर यानी एक्सपर्ट'
हनी सिंह ने आगे कहा- मैं डेट पर जाना पसंद करता हूं जहां मुझे कोई नहीं जानता है। मैंने इसे कई बार आजमाया है और सफल रहा हूं। मैं कई महीनों के बाद उन्हें बताऊंगा कि मैं कौन था। मेरा एक सीक्रेट नाम है, माहिर ...एक्सपर्ट। मेरा पर्सनल असिस्टेंट शुभम गुप्ता मुझसे पूछता है कि सर बोर्डिंग पास और टिकट किस महिला के लिए है, जब ये महिला इस डेस्टिनेशन पर जाएगी, तो क्या वह वापस आएगी। मैं बहुत संभलकर चलता हूं।












Click it and Unblock the Notifications