Honey Singh: विवादों से घरी लाइफ के बाद भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं यो यो हनी सिंह, जानें कितना है पैसा
Honey Singh Net Worth: 'यो यो हनी सिंह' अपने दमदार गानों के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी फेमस हैं। हनी सिंह की निजी जिंदगी पर लोग अक्सर चर्चा करते नजर आते हैं। हालांकि इंडस्ट्री के बदलते दौर में हनी सिंह के गानों ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
डिप्रेशन का शिकार हो गए थे हनी सिंह
'ब्राउन रंग' लेकर 'लक 28 कुड़ी दा' हनी सिंह के कुछ ऐसे गाने हैं जिन पर लोग जमकर थिरकते हैं। सिंगर की जिंदगी में एक ऐसा भी वक्त आया था, जब वह अपने शोहरत के नशे में चूर हो गए थे। ऐसे में वह अपना सबकुछ गंवा बैठे थे। साथ ही डिप्रेशन के शिकार भी हो गए थे।

हनी सिंह का 42वां जन्मदिन
हनी सिंह के अपने लोगों ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया था। लेकिन सिंगर ने हार नहीं मानी और फिर से उठकर खड़े होकर दिखाया। अब वह फिर से कामयाबी की नई उड़ान भरते नजर आ रहे हैं। हनी सिंह आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं।
यो यो हनी सिंह की बेशुमार दौलत
क्या आपको पता है कड़ी मेहनत के दम पर ही यो यो हनी सिंह आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास खूब पैसा है। उनके पास कितनी लग्जीरियस गाड़ियां हैं और कई आलीशान घर भी हैं। आइए उनके जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं उनकी बेशुमार हौलत के बारे में।
हनी सिंह का दमदार म्यूजिक और सॉन्ग्स
यो यो हनी सिंह सिंगर और रैपर होने के साथ साथ एक अच्छे प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने म्यूजिक की दुनिया में अपना अलग जादू बिखेरा है। उनका अलग स्टाइल हर किसी को पसंद आया है और उनके गानों पर हर कोई झूमना पसंद करता है।
देश के महंगे सिंगर्स में से एक हैं हनी सिंह
बहुत कम उम्र में म्यूजिक की दुनिया से नाता जोड़ने वाले हनी सिंह सॉन्ग कंपोजर भी हैं और लाइव शोज भी करते हैं। उन्होंने हिंदी और पंजाबी गाने गाए और बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में गाना गाया है। यही वजह है कि वह देश के महंगे सिंगर्स में से एक हैं।
हनी सिंह के पास है करोड़ों की संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हनी सिंह के पास करीब 200 करोड़ रुपये है। फिल्म में एक गाने के लिए वो करीब 70 से 80 लाख रुपये की फीस लेते हैं। हनी सिंह की एक महीने में करीब 1 करोड़ रुपये कमा लेते हैं। ऐसे में वह सालभर में 12 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर लेते हैं।
पंजाब और गुड़गांव में सिंगर का आलीशान घर
हनी सिंह की भारत में कई जगहों पर प्रॉपर्टीज हैं। पंजाब में उनका एक आलीशान पुश्तैनी घर है जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इसके अलावा सिंगर के पास दिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम इलाके में एक लग्जीरियस घर है जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपए के आसपास है।
हनी सिंह के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन
हनी सिंह के पास महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है। उनके पास ऑडी से लेकर जगुआर और हार्ले डेविडसन जैसी महंगी बाइक भी है। इन सबकी कीमत 2 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
पत्नी ने सिंगर पर लगाया था मारपीट का आरोप
पंजाब में जन्में हनी सिंह का असली नाम हृदेश सिंह है। साल 2011 में उनकी शादी शालिनी तलवार सिंह से हुई थी। शालिनी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद साल 2022 में कपल ने तलाक ले लिया था। वहीं हनी सिंह ने तलाक के बाद पत्नी शालिनी को एलिमनी के तौर पर एक करोड़ रुपये दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications