'महावतार नरसिम्हा' होगी होमबाले की नई माइथोलॉजिकल फिल्म, सामने आया पहला लुक

होमबाले फिल्म्स ने बीते दिन अपने अकाउंट से एक पोस्टर शेयर किया था। इसमें उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में अनाउंस किया और फर्स्ट लुक शेयर करने की बात कही थी। अब होमबाले ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्टर शेयर किया। इसमें भगवान नरसिम्हा के अवतार को दिखाया गया है। ये फिल्म उन्ही के ऊपर बनाई जा रही है।

इसके साथ ही मेकर्स ने पोस्ट भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, जब विश्वास को चुनौती दी जाती है, तो वह प्रकट होता है। अंधेरे और अराजकता से बिखरी हुई दुनिया में... महापुरूष, आधे मनुष्य, आधे शेर के अवतार-भगवान विष्णु के सबसे शक्तिशाली अवतार की उपस्थिति का गवाह बनें। साथ ही एक लुक टीजर भी मेकर्स ने रिलीज किया है।

HomeBale Films Announces Mahavatar Narasimha Movie Prabhas

प्रभास बनेंगे नरसिम्हा
फिल्म को अश्विन कुमार डायरेक्ट करने वाले हैं। उन्होंने ही इस फिल्म को लिखा है। अब कयास ये भी लग रहे हैं कि नरसिंह अवतार पर बन रही इस फिल्म में प्रभास लीड रोल में होंगे। दरअसल, कुछ दिनों पहले होमबाले फिल्म्स ने प्रभास के साथ तीन फिल्मों की डील की थी। इस डील में बनने वाली पहली फिल्म 'सलार 2' होगी। ये फिल्म 2026 में रिलीज़ की जाएगी। इसके बाद प्रभास इसी होमबाले फिल्म्स के साथ 2027 और 2028 में रिलीज होने वाली दो और फिल्मों में काम करेंगे। इसीलिए ये खबरें आ रही हैं कि प्रभास इस माइथोलॉजिकल फिल्म का हिस्सा होंगे।

ऑफिशियल जानकरी नहीं आई सामने
हालांकि मेकर्स और प्रभास किसी की तरफ से इसकी ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। ऐसे में हम भी इस खबर की पुष्टि नहीं करते। ये बस सोशल मीडिया पर फैंस की थ्योरी चल रही है। हालांकि इन दिनों वो राजा साब की शूटिंग में बिजी हैं। इसके बाद वो संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट में काम करेंगे। ये एक पुलिस की कहानी होगी। खैर प्रभास के पास फिल्मों की लंबी लाइन लगी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+