इंडस्ट्री से आई दूसरी बुरी खबर, इस फेमस एक्टर की हुई मौत, 61 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Andre Braugher Demise: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता आंद्रे ब्रूघेर अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 61 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। ये खबर सुनने के बाद ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि पूरी हॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। आइए जानते हैं कि आखिर किस वजह से एक्टर की यूं अचानक मौत हुई।
आंद्रे ब्रूघेर के निधन की जानकारी उनकी पब्लिसिस्ट जेनिफर एलेन ने दी है। रिपोर्ट्स की माने तो आंद्रे कई दिनों से बीमार थे। इस खबर से एक्टर के परिवार वाले और तमाम फैंस काफी सदमे में हैं। सभी ने सोशल मीडिया पर एक्टर को श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि, आंद्रे ब्रूघेर ने मॉर्गन फ्रीमैन और डेंजेल वाशिंगटन के साथ शानदार अभिनय किया था। इसके लिए उन्होंने ऑस्कर भी मिला।

आपको बता दें कि, आंद्रे ब्रूघेर ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में और सीरीज दी जिसके चलते उनके करियर में 11 बार एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला। हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि एक सफल अभिनेता होने के बावजूद उन्हें इंडस्ट्री में काम के लिए काफी धक्के खाने पड़े। क्योंकि इस इंडस्ट्री में अफरीकी और अमेरिका के एक्टर्स को कम रोल मिलते हैं।
आंद्रे ने 1989 में आई फिल्म 'ग्लोरी' के जरिए अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'प्राइमल फियर', 'गेट ऑन द बस', 'सिटी ऑफ एन्जिल्स', 'द बेटाउन आउटलॉज', ''द मिस्ट' और 'पोसिडॉन' जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्टर को आखिरी फिल्म साल 2022 में 'शी सेड' रिलीज हुई थी। फिल्में और सीरीज करने के अलावा आंद्रे टीवी शोज की वजह से भी घर-घर फेमस हुए।












Click it and Unblock the Notifications