Holi 2026: 'शोले' से 'पद्मावत' तक, बॉलीवुड के सबसे यादगार होली सीन्स, इन 6 फिल्मों को बनाया ब्लॉकबस्टर
Holi 2026: देशभर में होली का त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। आज यानी 4 मार्च 2026 (बुधवार) को हर जगह होली का त्योहार मनाया जा रहा है। हर तरफ रंग, गुलाल और खुशियों का माहौल है।
हिंदी सिनेमा ने भी होली को बेहद खास अंदाज
रंगों का ये पर्व सिर्फ आम लोगों तक सीमित नहीं रहा बल्कि हिंदी सिनेमा ने भी होली को बेहद खास अंदाज में पर्दे पर उतारा है। कई फिल्मों में होली के दृश्य सिर्फ गानों तक सीमित नहीं रहे बल्कि उन्होंने कहानी को नया मोड़ देने का काम किया है।

आइए जानते हैं बॉलीवुड के उन आइकॉनिक होली सीन्स के बारे में जो आज भी दर्शकों की यादों में ताजा हैं-
1. शोले
-बॉलीवुड की क्लासिक फिल्म 'शोले' का होली सीन हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार पलों में गिना जाता है। फिल्म में 'होली के दिन दिल खिल जाते हैं' गीत के जरिए पूरे गांव में उत्सव का माहौल दिखाया गया था।
-हालांकि इसी जश्न के बीच कहानी अचानक भावनात्मक मोड़ ले लेती है और माहौल खुशी से मातम में बदल जाता है। अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जया बच्चन और संजीव कुमार जैसे दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी ने इस सीन को अमर बना दिया था।
2. गोलियों की रासलीला राम-लीला
-रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' का होली सीक्वेंस अपने विजुअल्स और इमोशन के लिए खूब चर्चा में रहा था।
-'लहू मुंह लग गया' गाने में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री ने स्क्रीन पर अलग ही जादू पैदा किया था। गुलाल और रंगों के बीच फिल्माया गया ये सीन कहानी के रोमांटिक टर्निंग प्वाइंट के रूप में याद किया जाता है।
3. ये जवानी है दीवानी
जब भी बॉलीवुड के मॉडर्न होली सॉन्ग्स की बात होती है, 'ये जवानी है दीवानी' का 'बलम पिचकारी' सबसे पहले याद आता है। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया ये सीन युवाओं के बीच आज भी काफी पॉपुलर है। रंग, डांस और दोस्ती से भरपूर ये सीक्वेंस फिल्म की एनर्जी और किरदारों के रिश्तों को खूबसूरती से दिखाता है।
4. कबीर सिंह
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' में होली का सीन बाकी फिल्मों से बिल्कुल अलग नजर आता है। कॉलेज कैंपस में फिल्माए गए इस सीन में जब कियारा के किरदार के साथ जबरदस्ती रंग लगाने की कोशिश होती है तो कबीर का गुस्सा फूट पड़ता है। ये सीन फिल्म के मुख्य किरदार की पर्सनैलिटी और उसके एंग्री नेचर को मजबूती से दर्शाता है।
5. डर
यश चोपड़ा की फिल्म 'डर' का होली गीत 'अंग से अंग लगाना' आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा है। इस सीन में शाहरुख खान का किरदार राहुल, जूही चावला के किरदार किरण को जबरदस्ती रंग लगा देता है जिससे कहानी में तनाव बढ़ जाता है। इसके बाद फिल्म का सस्पेंस और रोमांच नई दिशा पकड़ लेता है।
6. पद्मावत
संजय लीला भंसाली की भव्य फिल्म 'पद्मावत' में भी होली का सीक्वेंस खास महत्व रखता है। एक तरफ राजा रतन सिंह और पद्मावती के बीच रोमांटिक पल दिखाए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर अलाउद्दीन खिलजी अपनी रणनीति बनाने में जुटा नजर आता है। ये सीन दर्शाता है कि कैसे रंगों के त्योहार के बीच भी कहानी में सस्पेंस और ट्विस्ट बनाए रखा जा सकता है।
जब होली बन जाती है कहानी का अहम किरदार
-बॉलीवुड में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम रही है। कहीं ये प्यार की शुरुआत बनती है तो कहीं कहानी का सबसे बड़ा मोड़। यही वजह है कि दशकों बाद भी ये होली सीन्स दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं।
-इस होली जब आप रंगों में सराबोर हों तो इन फिल्मों के यादगार सीन्स जरूर याद आएंगे क्योंकि बॉलीवुड और होली का रिश्ता हमेशा से रंगीन और खास रहा है।
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications