Holi 2025: सोनाक्षी सिन्हा ने अकेले मनाई होली, लोगों ने मुस्लिम घर की बहू बनने पर किया ट्रोल, फिर मिला ये जवाब
Holi 2025: आज यानी 14 मार्च 2025 को देश के हर कोने में बड़ी ही धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। पूरा देश रंगों में डूबा हुआ नजर आ रहा है। बॉलीवुड के कई सितारे भी होली के रंग में रंग चुके हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद ये पहली होली है।
शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा की पहली होली
सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के बाद अपनी पहली होली की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। लेकिन इन तस्वीरों को शेयर करते ही वह ट्रोल होने लग गई हैं। हालांकि बाद में सोनाक्षी ने लोगों का इसका मुंहतोड़ जवाब भी दिया है।

मुस्लिम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से की है शादी
आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने जून 2024 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। शादी के बाद ये कपल की पहली होली है लेकिन होली के त्योहार पर एक्ट्रेस अकेले ही नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस बार रंगों का त्योहार अकेले ही मनाया है।
अकेले होली मना रही हैं सोनाक्षी सिन्हा
-सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी होली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह वाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। फोटोज में सोनाक्षी के माथे पर लाल रंग की बिंदी भी लगी हुई दिखाई दे रही है। साथ ही उनके चेहरे पर लाल-पीला रंग लगा हुआ है और हाथ भी गुलाबी रंग में रंगे हुए हैं।
-होली के तखास दिन पर सोनाक्षी सिन्हा जमकर पोज देती दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा होली को लेकर उनका उत्साह भी साफ नजर आ रहा है। लेकिन इन तस्वीरों में कहीं भी उनके पति जहीर इकबाल दिखाई नहीं दे रहे हैं।
लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा से पूछे ऐसे सवाल
-जहीर इकबाल को होली की तस्वीरों में न देखकर लोग सोनाक्षी सिन्हा से तरह-तरह के सवाल करने लगे मुस्लिम परिवार में शादी करने के कारण ही सोनाक्षी को अकेले होली खेलनी पड़ रही हैं। सोनाक्षी की इन तस्वीरों पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए हैं।
-एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- जहीर कहां हैं? पति देव कहां हैं आपके? वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- मुस्लिम पति हैं इसलिए होली नहीं खेल रहे हैं। पत्नी को अकेले ही होली खेलनी पड़ रही है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- पति नहीं खेलते क्या रंग।
सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन के जरिए दिया मुंहतोड़ जवाब
-लोगों के इन सवालों का सोनाक्षी सिन्हा ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने पोस्ट करने के थोड़ी देर बाद ही उसका कैप्शन एडिट कर दिया है।
-होली की तस्वीरों में नया कैप्शन देते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा है- होली है! रंग बरसाओ, खुशियां मनाओ! हैप्पी होली मेरे दोस्तों, जटाधारा की शूटिंग से। कमेंट में थोड़ा आराम करो। जहीर इकबाल मुंबई में हैं और मैं शूट पर हूं इसलिए साथ में होली नहीं खेल पा रेह हैं। ठंडा पानी डालो सर पे और कूल हो जाओ।












Click it and Unblock the Notifications