Hina Khan Wedding: किसने रचाई हिना खान के हाथों में 'खास' मेहंदी, अंबानी परिवार से जुड़ा है उनका कनेक्शन
Hina Khan Wedding Mehendi: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान ने गत 4 जून 2025 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। हिना खान की अचानक हुई शादी ने आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक को शॉक्ड कर दिया है।
हिना खान को हुआ है स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर
आपको बता दें कि हिना खान साल 2024 से काफी परेशान चल रही हैं। उनको ब्रेस्ट कैंसर हुआ है और वह इस गंभीर बीमारी के स्टेज 3 पर हैं। खबर है कि वह कैंसर का इलाज करवा रही हैं और उनकी 8 कीमोथेरेपी सेशन्स पूरे भी हो चुके हैं।

हिना खान और रॉकी जायसवाल की शादी
-वहीं हिना खान ने अपनी और बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों को हैरान कर दिया। कपल के फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज मिला है। हिना खान की शादी की तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर छाई हुई हैं।
-आपको बता दें कि किसी ने भी नहीं सोचा होगा हिना खान कैंसर से लड़ाई लड़ने के बीच में ही शादी कर लेंगी। ऐसे में फैंस हिना खान की शादी की तस्वीरें देखकर चौंक गए हैं। हिना खान की शादी की तस्वीरें देखने के बाद से लोग उनके सिंपल ब्राइडल लुक और उनकी खास मेहंदी की सबसे ज्यादा चर्चा कर रहे हैं।
किसने लगाई हिना खान को शादी की मेहंदी?
-हिना खान की ब्राइडल मेहंदी काफी खूबसूरत लग रही है। एक्ट्रेस ने अपने वेडिंग आउटफिट और मेकअप की तरह शादी की मेहंदी को भी मिनिमल रखा था।
-एक्ट्रेस ने अरेबिक स्टाइल मेहंदी लगाई थी, जिसमें कश्मीरी टच साफ दिखाई दे रहा था। उनकी मेहंदी हर किसी को काफी अलग और स्टाइलिश लग रही है। पैर के नीचे तलवे पर लगी मेहंदी भी काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।
बॉलीवुड की मेहंदी क्वीन हैं वीना नागदा
-ऐसे में हर कोई जानना चाहता था कि आखिर हिना को शादी की मेहंदी किसने लगाई है। वहीं हिना ने खुद अपनी ब्राइडल मेहंदी आर्टिस्ट के नाम का खुलासा कर दिया है। आपको बता दें हिना खान को उनके स्पेशल डे पर मेहंदी लगाने वाली आर्टिस्ट कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड की मेहंदी क्वीन, वीना नागदा हैं।
-जानकारी के अनुसार वीना नागदा की बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच काफी डिमांड है। उनके क्लाइंट्स की लिस्ट में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ-साथ अंबानी परिवार, टाटा और बिरला फैमिली भी शामिल हैं। दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर जैसे सेलेब्स को भी वीना नागदा ने ही मेहंदी लगाई थी।
-वीना नागदा के सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े सेलेब्स, राजनेताओं और बिजनेसमैन परिवारों के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियोज देखने को मिल जाएंगी जसिके आपको ये पता चल जाएगा कि ग्लैमर वर्ल्ड में उनकी एक अलग पहचान है। उन्होंने ई बड़े वीआईपीज को मेहंदी लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications