कैंसर के इलाज के बीच हिना खान ने शेयर की ऐसी फोटो, इस खास शख्स को कही ऐसी बात
Hina Khan Health Update: टीवी से लेकर वेब सीरीज और फिल्मों तक में अपनी एक्टिंग का जलाव बिखेरने वाली पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। 36 साल की उम्र में एक्ट्रेस को ब्रेस्ट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी हो गई हैं। वह इस बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं और उनका ट्रीटमेंट भी शुरू हो चुका है।
ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित है हिना खान
हिना खान मुंबई के एक निजी अस्पताल में ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करा रही हैं। इस समय उनकी फैमिली से लेकर फैंस तक हर कोई उनका सपोर्ट करता नजर आ रहा है और उनके जल्द ठीक होने की दुआ भी मांग रहा है।

बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने किया हिना को सपोर्ट
हालांकि हिना खान की जिंदगी का एक खास शख्स उनके पास खड़ा है। हिना उस शख्स को अपनी ताकत मानती हैं। आपको बता दें कि हिना खान के इस मुश्किल वक्त में उनकी मां के अलावा उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल भी एक्ट्रेस को जमकर संभाल रहे हैं।
'अल्लाह आपको हमेशा खुश रखे'
हाल ही में हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। हिना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें एक्ट्रेस रॉकी के साथ मिरर सेल्फी क्लिक करती नजर आ रही हैं। दोनों को एक जैसी ब्लैक-टोन टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है।
रॉकी जायसवाल के लिए एक प्यारा सा नोट
इसके अलावा हिना खान ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है और उन्हें अपनी ताकत बताया है। हिना ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- आप बेस्ट हैं, अल्लाह आपको हमेशा खुश रखे...मेरी ताकत।
रॉकी ने पोस्ट की थी हिना की तस्वीरें
इससे पहले गत 14 जुलाई 2024 को रॉकी जायसवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हिना खान की दो तस्वीरें पोस्ट कीं थीं। तस्वीरों के साथ रॉकी ने अपनी लेडी लव हिना खान के लिए एक प्यार भरा नोट भी लिखा था। उन्होंने बताया था कि कैसे हिना की मुस्कान हर चीज को खुशनुमा बना देती है।
रॉकी ने हिना के लिए बनाया था खाना
रॉकी ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि जब वह हिना खान के साथ होते हैं तो और कुछ मायने नहीं रखता। रॉकी ने ये भी बताया था कि उन्होंने अपनी लेडी लव के लिए उनका पसंदीदा खाना कैसे तैयार किया था। रॉकी ने लिखा था- जब वह मुस्कुराती है तो रोशनी तेज हो जाती है। जब वह खुश होती है तो लाइफ समझ में आती है। जब वह मेरे साथ होती है, मैं बहुत अधिक जी लेता हूं।












Click it and Unblock the Notifications